शिमला. भारतीय पैरा-ओलपिंक कमेटी (पीसीआई) ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपील की है कि वह टोकियो पैरा-ओलपिंक 2020 में हिस्सा लेने वाले संभावित विजेता खिलाडिय़ों के लिए नकद पुरस्कार सहित इनामों का ऐलान करें। यह अपील कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा पैरा-ओलपिंक खिलाडिय़ों के पुरस्कारों का ऐलान करने के उपरांत की गई है, जिसमें नकद पुरस्कार के अलावा नौकरी व मैडल भी शामिल हैं। पैरा-ओलपिंक गेमज दिव्यांग खिलाडिय़ों के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए यह सबसे बड़ा मंच है। यह गेमज इस वर्ष 24 अगस्त से 5 सितंबर तक हो रहे हैं। पीसीआई के सरप्रस्त अविनाश राय खन्ना ने मुख्य मंत्रियों को लिखे एक पत्र में कहा है कि पैरा-ओलपिंक गेमज, ओलपिंक गेमज वाले स्थान पर ही, उन्हीं स्तर व नियमों के तहत करवाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि पीसीआई द्वारा इन खेलों में 53 दिव्यांग खिलाड़ी भेजे जा रहे हैं, जो अलग-अलग गेमज से संबंधित हैं। उन्होंने आशा जाहिर की कि भारतीय पैरा-ओलपिंक खिलाड़ी इन खेलों में उत्तम कारगुजारी दिखाएंगे। पीसीआई ने मुख्यमंत्रियों को अपील की कि इन गेमज में हिस्सा लेने तथा इन विजेता खिलाडिय़ों के लिए स्टेट अवार्डों का ऐलान किया जाए। श्री खन्ना ने कहा कि पुरस्कारों के ऐलान के साथ इन खिलाडिय़ों को प्रेरणा व हौंसला ही नहीं मिलेगा, बल्कि समाज में उनका सम्मान भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बिना किसी पक्षपात के दिव्यांग खिलाडिय़ों के लिए भी ओलपिंक खिलाडिय़ों की तर्ज पर पुरस्कार देने का ऐलान किया जाए।
BJP should tell whether it supports State’s RDG plan: CM
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत की
नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने पर बदलेंगे हिमाचल की सियासत के समीकरण
सुनील शर्मा बिट्टू : सत्ता की कुर्सी से विधानसभा पहुंचने की रणनीति
HP SET EXAM 2026 apply, through “Online” mode only
Chief Minister inaugurates and lay foundation stones worth Rs. 32 crore
भाजपा नेता राजेंद्र राणा में सीएम ऑफिस में सलाहकारों, ओएसडी और रिटायरियों की भर्ती पर उठाए सवाल
BJP leaders in dilemma, failed to clarify stand on RDG: Chief Minister