कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है : अनुराग
भाजपा को रैली के लिए नहीं दिया सभास्थल
कांगड़ा, भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह की नामांकन रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप में उपस्थित रहे।
रैली को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा की इन उपचुनावों में भाजपा को भारी मतों से जीतना है, क्योंकि इस सोई हुई सरकार को जगाना है और बाहर का रास्ता दिखाना है। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, पूरे प्रदेश में बहन बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं, दिन दहाड़े क्राइम हो रहा है। यहां का कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, साथ ही यह बैंक जनता नहीं बल्कि मित्रों के लिए बनकर रह गया है। आम आदमी को यहां लोन नहीं मिलता, पर सरकार के मित्रों को करोड़ों रुपए का लोन मिल जाता है। आम नागरिक इस सरकार में प्रताड़ित है, हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी चारों सीटों पर जीत हासिल की है और इस उपचुनाव में भी हम तीनों सीट पर जीत दर्ज करेगे। साफ दिख रहा है की जनता का मन पक्का है कि वह भाजपा को जिताएगी, वर्तमान कांग्रेस सरकार ने भाजपा को सरकार का दबाव बनाकर रोकने का प्रयास किया है, हम सीधा खेते है की आप हमें जितना रोक लो उतनी ताकत के साथ भाजपा का कार्यकर्ता आगे बढ़ेगा। यह जीत नहीं बल्कि ऐतिहासिक जीत होगी। ठाकुर ने कहा की यह लड़ाई भ्रष्टाचारियों के खिलाफ है।
जयराम ठाकुर ने कहा की यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का कार्यक्रम जहां सभा स्थल पर होना चाहिए था आज सड़कों पर हो रहा है। मुख्यमंत्री इस चुनाव को सत्ता के दबाव में लड़ना चाहती हैं , पर भारतीय जनता पार्टी रुकने वाली नहीं है। आप जितना भी दबाव डाल लो हम चुनाव दम से लड़ेंगे। इस सरकार ने तो हमें रैली के लिए सभा स्थल तक नहीं दिया।
उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री बार-बार पूछते हैं कि यह उपचुनाव क्यों हो रहे हैं? हम उनको बताना चाहेंगे की यह चुनाव आपकी वजह से हो रहे हैं। मुख्यमंत्री का स्वभाव विधायकों को साथ लेकर चलने का है ही नहीं, इसलिए मुख्यमंत्री को इन विधायकों ने बाय-बाय कह दिया। मुख्यमंत्री जी आपके विधायक आपसे समय मांगते रहे, आपने उनको समय तक नहीं दिया। इन विधायकों का इस्तीफा देने में कोई दोष नहीं है दोष तो केवल आपका है। राज्यसभा चुनाव में अपने राम विरोधी को टिकट दे दी, बहुमत होने के बावजूद आप हार गए और भाजपा जीत गई। यह सभी विधायक हिम्मत वाले हैं जिन्होंने इस्तीफा दिया, अगर देहरा के लिए कोई लड़ सकता है तो वह केवल होशियार सिंह है जब हमारी सरकार थी तो यह अपनी मांगों के लिए लड़कर विकास कार्यों के लिए 150 करोड रुपए ले गए थे और अपने कांग्रेस सरकार के समय देहरा को 1 रू तक नहीं दिया।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*