शिमला. हिमाचल में लगातार हो रही बारिश से आई आपदा से जनता को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार जुटे हैं। शनिवार से शुरु हुई बारिश रविवार को भी लगातार जारी है, जिससे शिमला सहित प्रदेश भर से भारी नुकसान की खबरें आ रही हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार आपदा से राहत देने के काम में जुटे हैं। वहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंदिरों में भगवान की शरण में जाकर आपदा से सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं। अग्निहोत्री ने शिमला जिले के प्रख्यात मंदिर श्री महुनाग में कुलपति प्रोफेसर सत्य प्रकाश बंसल द्वारा किए गए भंडारे में भाग लिया। इसके साथ ही सोलन जिले के कंडाघाट में स्थित श्री राम लोक मंदिर में माथा टेका और गुरु से चर्चा की।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार देर रात तक सचिवालय में डटे रहे। उन्होंने भारी बारिश से हुए नुकसान का ग्राउंड जीरो से फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से प्रदेश में काफी नुकसान हुआ है। ग्राउंड जीरो से फीडबैक लेकर प्रभावितों तक राहत पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। पूरी सरकार प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
रविवार को सुबह से ही बारिश से भारी तबाही की खबरे पूरे प्रदेश से आ रही हैं। मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र में बादल फटने से नुकसान की खबरे हैं। बारिश के कारण पहाड़ियों से चट्टाने गिरने और पेड़ गिरने से भी नुकसान के समाचार आ रहे हैं। वहीं प्रदेश की सैकड़ों सड़कों के अवरुद्ध होने की सूचना है। पूरा सोशल मीडिया बारिश से हुए नुकसान की खबरों और फोटो से भरा हुआ नजर आ रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री लगातार नुकसान की सूचनाओं पर अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं और राहत देने के आदेश भी जारी कर रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में अंशदान भी लगातार ले रहे हैं जिससे आपदा से प्रभावित लोगों को मदद की जा सके। इसी बीच मुख्यमंत्री ने रविवार को भी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया के द्वारा आपदा राहत कोष में दिए गए दान का प्राप्त किया। वहीं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री दिल्ली दौरे से शिमला लौटकर मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए गए और भगवान से प्रदेश के लोगों की सलामती के लिए प्रार्थना की। चंडीगढ़ से शिमला आते हुए डिप्टी सीएम में चौकी मोड़ के पास पहाड़ी गिरने से बाधित रास्ते का जायजा पुलिस कर्मी की मोटरसाइकिल में सवार होकर किया और अधिकारियों को रास्ता जल्द खोलने के लिए आदेशित किया। डिप्टी सीएम भी लगातार आपदा से नुकसान का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं। कल ही बस के दुर्घटना ग्रस्त होने पर उन्होनें ड्राइवर से वीडियो काल पर बात की और दिशा निर्देश दिए।
इस तरह सरकार पूरी तरह बारिश से आई आफत से राहत पहुंचाने के लिए ग्राउंड जीरो से लेकर भगवान के दरबार तक प्रार्थना कर रही है कि लोगों को नुकसान न हो और राहत मिले।


Chief Minister inaugurates and lay foundation stones worth Rs. 32 crore
BJP should tell whether it supports State’s RDG plan: CM
भाजपा नेता राजेंद्र राणा में सीएम ऑफिस में सलाहकारों, ओएसडी और रिटायरियों की भर्ती पर उठाए सवाल
BJP leaders in dilemma, failed to clarify stand on RDG: Chief Minister
CM directs retention of Lien to protect promotion avenues of CBSE Teachers
State Interest is Supreme; Congress Cannot Shift Its Financial Mismanagement Burden onto the Centre” — Dr. Rajeev Bindal