शिमला, नए साल का जश्न तीन युवकों के परिवार के लिए मातम में बदल गया जब एक दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। यह हादसा नए साल की पूर्व संध्या पर मंगलवार रात करीब 11:30 बजे नेशनल हाईवे-5 पर मतियाना के पास पेट्रोल पंप के समीप हुआ। किन्नौर के तीन युवक एक कार (एचपी02ए ए-0169) में सवार होकर शिमला से रामपुर की ओर जा रहे थे तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन को सूचित किया। लेकिन तब तक तीनों युवक दम तोड़ चुके थे।
मृतकों की पहचान अभी तक पूरी तरह से नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस ने प्राथमिक जांच में पता लगाया है कि ये तीनों युवक किन्नौर जिले के रहने वाले थे।
ठियोग पुलिस स्टेशन ने हादसे को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
CM orders launch of 4th phase of BPL identification survey from 1st February
प्रदेश के इतिहास में पहली बार सभी पंचायतों में नियुक्त होंगे प्रशासक : जयराम ठाकुर
मान सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, गन्ने पर 68.50 रुपए प्रति क्विंटल सब्सिडी को मंजूरी*
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत की
नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने पर बदलेंगे हिमाचल की सियासत के समीकरण
CM Bhagwant Singh Mann’s efforts to attract investment bear fruit; South Korea steps forward to provide technological support to Punjab’s agriculture sector*
Guru Ravidas Ji’s message is as relevant today as it was 600 years back – Sukhbir Singh Badal.