The political equations of Himachal will change if Nitin Naveen becomes the president. anurag thakur
अनुराग ठाकुर को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद
संदीप उपाध्याय
शिमला. नितिन नवीन की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के साथ भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में युवा नेतृत्व के युग की शुरुआत हुई है। मात्र 45 साल की उम्र के नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। संगठन से जुड़े हिमाचल के नेताओं ने चुनाव प्रकिया में भाग लिया और अध्यक्ष बनने पर नितिन नवीन को बधाई दी। नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने से तय है कि प्रदेश की राजनीति पर भी बड़ा प्रभाव पड़ेगा। हिमाचल की राजनीति पर पड़ने वाले प्रभाव को इस तरह समझा जा सकता है। हिमाचल की सियासत में अब विधानसभा चुनाव की बिसात बिछने लगी है, इस कारण केंद्र का बदलाव भी हिमाचल की सियासत को बदलेगा।
नितिन नवीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने की दिन ही सोशल मीडिया में एक फोटो सामने आई कि नितिन नवीन, हिमाचल से सांसद अनुराग ठाकुर की युवा मोर्चा की टीम में कार्य कर चुके हैं। जब अनुराग ठाकुर युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब नवीन महासचिव के पद पर थे। सोशल मीडिया में वायरल फोटो ने साफ संदेश दिया कि नवीन के अध्यक्ष बनने की साथ अनुराग ठाकुर से उनकी नजदीकियां रहेंगी। भाजपा नेताओं के बीच भी यह चर्चा थी और अनुराग ठाकुर के समर्थकों में खुशी की लहर थी।
अब नवीन पार्टी के अध्यक्ष चुने गए, तो तय है कि अनुराग समर्थकों के चेहरे को उम्मीद की किरणें रोशन कर रहीं होंगी। अनुराग ठाकुर केंद्र की सरकार में मंत्री रहे हैं, पहले राज्य मंत्री और फिर दर्जा बढ़ा और कैबिनेट मंत्री बने। इसके बाद के लोकसभा चुनाव में अनुराग ठाकुर जीते, तो लोगों को उम्मीद थी कि सरकार में उनका कद और बढ़ेगा। लगातार पांच बार जीत दर्ज करने से वह सीनियर सांसद भी हो गए। लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार बनी, अनुराग ठाकुर को कैबिनेट में जगह नहीं मिली। उस समय से चचाएं चल रहीं कि अनुराग ठाकुर को सरकार में नहीं, तो संगठन में बड़ा पद मिलेगा। संगठन में बड़े पद पर अब नवीन की ताजपोशी हो गई, तो अब भी उम्मीद है कि संगठन में और भी महत्वपूर्ण पद हैं, जिसमें अनुराग ठाकुर की ताजपोशी हो सकती है।
इसके साथ अब हिमाचल की सियासी जमीन में विधानसभा चुनाव की बिसात बिछने लगी है। विधानसभा चुनाव के अभी दो साल हैं, लेकिन टिकट के दावेदार अभी से अपने विधानसभा क्षेत्र से लेकर हाईकमान तक संपर्क करने में जुट गए हैं। टिकट की दावेदारी और लॉबिंग अब और तेजी से शुरु होगी।
नितिन नवीन कम उम्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं तो तय है कि वह बहुत काबिल होंगे। उनका पहला काम संगठन को मजबूत कर पार्टी को सत्ता में लाना होगा। वह किसी के कहने की अपेक्षा पार्टी के हित में ही निर्णय लेंगे।
अब देखना होगा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नितिन नवीन की ताजपोशी होने से संगठन में किस नेता को जगह मिलती है।
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance