संदीप उपाध्याय
शिमला. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने 1 साल का जश्न मना लिया। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों ने एक साल की उपलब्धियों को खूब गिनाया, प्रदेश की जनता ने सुना भी। जश्न के मंच से मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनावों की बात नहीं की, लेकिन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंच से प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया, तो प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जनता से लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को वोट देन की अपील कर दी। जश्न के बाद अब सरकार के सामने लोकसभा चुनावों की बड़ी चुनौती खड़ी है। चुनौती यह है कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को हर लोकसभा क्षेत्र में बढ़त मिली थी, क्या वह वोट बैंक लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी बचा पाएगी, जिससे चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत हो सके। विधानसभा चुनावों में मिले वोट को लोकसभा चुनावों में बचा पाना ही कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है।
संभावना यही है कि अगामी 6 माह में लोकसभा के चुनाव हो सकते हैं। वर्तमान में प्रदेश में तीन भाजपा के सांसद हैं और मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की प्रतिभा सिंह सांसद हैं। ऐसा माना जा सकता है कि शिमला, हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी वर्तमान सांसद ही होंगे और मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर प्रतिभा सिंह ही चुनावी मैदान में होंगी। शिमला, कांगड़ा और हमीरपुर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अभी तय नहीं है। तीनों संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी से नए चेहरे ही प्रत्याशी के रुप में सामने आएंगे। वहीं मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी भी तय नहीं है। चारों संसदीय क्षेत्र में किसका मुकाबला, किससे होगा, यह तो टिकट आबंटन के बाद ही पता चलेगा लेकिन लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मिया तेज हो गई हैं।
कांग्रेस पार्टी की सरकार का एक साल का जश्न धर्मशाला में मनाना भी लोकसभा चुनावों की रणनीति माना जा रहा है, वहीं सरकार में मंत्रीमंडल विस्तार को भी लोकसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं भाजपा भी अब सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली कर रही है। सरकार के एक साल पूरे होने के जश्न के विरोध में भाजपा ने प्रदेश स्तर पर आक्रोश रैली कर विरोध दर्ज किया। वहीं अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली करने धर्मशाला आ रहे हैं। इन सब राजनैतिक कार्यक्रमों से साफ है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गईं है। प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों को जीतने का दावा कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के नेता कर रहे हैं। लेकिन फैसला नेताओं ने नहीं, जनता ने करना है, जनता जनार्दन जिसको सही परखेगी, उसे ही चुनेगी। जनता किसको चुनती है, यह परिणाम आने पर ही पता चलेगा।
सुनील शर्मा बिट्टू : सत्ता की कुर्सी से विधानसभा पहुंचने की रणनीति
मुख्यमंत्री ने स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर कांऊसिल की वेबसाइट का शुभारम्भ किया
HP SET EXAM 2026 apply, through “Online” mode only
Chief Minister today conducted a comprehensive review of the Chief Minister Sahara Scheme and the Himcare Scheme here.
पंजाब में खेल संस्कृति को प्रफुल्लित करने के लिए जल्द तैयार होंगे 3100 खेल मैदान: हरजोत सिंह बैंस
STATE ELIGIBILITY TEST-2026 online applications through official website
STATE ELIGIBILITY TEST-2026