संदीप उपाध्याय
शिमला. सत्ता की बड़ी कुर्सी में विराजमान नेताओं को साधारण आदमी दिखने का जुनून नजर आ रहा है। कहीं कोई छोटी गाड़ी में सफर करने का प्रचार चाह रहा है तो कहीं बस में सफर करने को प्रचारित कर रहा है। साधारण आदमी दिखने की चाहत रखने वाले नेताओं को यह समझना चाहिए कि ये पब्लिक है, सब जानती है। जनता सब जानती है कि आप कितने साधारण आदमी है। मैं बात कर रहा हूं मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और मंत्री जी के छोटी कार और बस में सफर करने का प्रचार करने की। पहले सीएम ने की आल्टो कार में सफर तो डिप्टी सीएम ने की, अब मंत्री अनिरुद्ध बस में बैठे तो अब डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भी बस में सफर किया। छोटी कार और बस में सफर करने से आपकी छवि साधारण आदमी की बन जाएगी, शायद नेताओं का यह एक भ्रम है। सुर्खियां पाने के लिए चंद मिनटों के लिए साधारण आदमी बनने से छवि नहीं बनने वाली है। जनता आपके पूरे दिन और सत्ता की कुर्सी में बैठकर बिताए पांच सालों को भी देखती है।
यह बात सच है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद सिंह सुक्खू की छवि एक साधारण आदमी की है। वह एक साधारण परिवार से आए हैं, यह सब जानते हैं। साधारण लिबास में रहते हैं, यह सब देखते हैं। चालीस वर्षों तक संगठन में रहकर संघर्ष किया, तब कहीं जाकर मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल हुई है। यह बात प्रदेश की जनता जानती है । प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी पुरानी आल्टो कार से विधानसभा पहुंचे। इसके प्रचार के लिए प्रसारित की गई सामग्री में बताया गया कि सुक्खू पहली बार विधायक बनकर विधानसभा आल्टो कार से पहुंचे थे, इस कारण पुरानी यादों को ताजा करते हुए अपनी पुरानी आल्टो कार से विधानसभा पहुंचे। सब जानते हैं कि सुक्खू शिमला में आल्टो कार से चलते थे और खुद ही चलाते थे। अब इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने भी नगर निगम चुनाव के समय प्रचार के लिए जाते समय छोटी कार से सफर किया। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी अपने पीआर के माध्यम से छोटी कार में सफर का वीडियो शेयर किया और प्रचारित किया कि वह आम आदमी की तरह छोटी कार में सफर कर रहे हैं, जबकि वह सरकार में उप मुख्यमंत्री की बड़ी कुर्सी पर बैठे हैं। निगम चुनाव के कारण शिमला में आचार संहिता लगी थी, इस कारण डिप्टी सीएम ने बड़े सरकारी वाहन में एस्कार्ट के साथ सफर नहीं कर सकते थे। इस कारण पर्सनल छोटी कार में सफर किया और इसे प्रचारित भी किया। इसके बाद सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के एक कार्यक्रम में जाते समय तो बस में सफर करते हुए जाते हैं। उनके भी बस में सफर करते हुए फोटो और वीडिया सोशल मीडिया में वायरल होते हैं। इसके बाद अब डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने पिपलू मेले में जाते हुए कुटलैहड़ के पिपलू के साथ लगते जठेहड़ी में बस में यात्रा की। मुकेश अग्निहोत्री के पास परिवहन विभाग भी है तो ठीक है कि वह बस में सवारियों की समस्याएं सुनने के लिए बस में यात्रा की है। यात्रियों ने जो समस्याएं बताईं हैं, वह उनका समाधान करेंगे, जिसका लाभ पूरे प्रदेश के यात्रियों को भी मिलेगा। लेकिन बस में सफर को अधिक प्रचारित किया गया। सत्ता की कुर्सी पर विराजमान होने के कारण प्रचार के सब संसाधन उपलब्ध हैं, जिससे अपने साधारण आदमी की छवि बनाने के लिए प्रचार किया जा रहा है। हो सकता है कि ऐसा प्रचार लगातार पांच वर्षों तक जारी रहे तो सत्ताधारी नेताओं की छवि आम आदमी की बन जाए। सत्ता की कुर्सी पर विराजमान नेताओं को सलाह और उपदेश देना बेमानी ही होता है, तो यह किया नहीं जा सकता है। वह सब जानते हैं कि जनता के लिए क्या करने से कैसी छवि बनती है। लेकिन सुर्खियों में बने रहने के प्रयास किए जा रहे हैं। बस इतना जरुर है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार से जनता को बहुत उम्मीदें हैं, सत्ताधारी नेताओं को जनता की उम्मीदों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। जब जनता के लिए काम करेंगे तो बेहतर छवि अपने आप ही बन जाएगी।


Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance
We’ve fulfilled every promise made to people of Punjab & remain committed to fulfilling every assurance in future as well: CM Bhagwant Singh Mann*
Proposed India–US trade deal could cripple Punjab’s farm economy & hurt rural livelihoods: Laljit Singh Bhullar*