शिमला. सुजानपुर से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा ने आज बड़ा ऐलान किया है। राणा ने कहा कि मंत्री बनने के लिए फोन आ रहे लेकिन मैं मंत्री नहीं बनूंगा और न ही प्रदेश सरकार में कोई पद ग्रहण करुंगा। राणा ने कहा कि अब सुजानपुर की जनता के सम्मान की बात है। सरकार में मंत्रीमंडल का विस्तार हो गया लेकिन शामिल नहीं किया गया। अब आखिर में मंत्री पद की बात कर रहे हैं, सुजानपुर की जनता जूठन लेने वाली नहीं है कि बचा खुचा है, वह ले लो। राणा ने कहा कि मंत्रियों को मिलने वाली सुविधाएं उनके पास वर्षों से है। मंत्रियों को जो गाड़ी मिलती है, वह मेरे पर 2011 से हैं और मंत्रियों को जो मकान मिलता है, उससे कई गुना बड़ा मकान मेरे पास है। मुझे सुविधाओं की जरुरत नहीं है, यह तो सम्मान की बात है।
राजेंद्र राणा आज अपने विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में कार्यकर्ता की मीटिंग में संबोधित कर रहे थे।
राणा ने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतन के बाद मुख्यमंत्री पद की बात चल रही थी, तब मुकेश अग्निहोत्री के साथ मेरा भी नाम चल रहा था। इसके बाद मंत्रियों की शपथ के लिए दिल्ली से मेरा नाम फाइनल हो गया, लेकिन यहां काट दिया गया। इसके बाद मंत्रीमंडल का विस्तार भी हो गया, लेकिन शामिल नहीं किया गया। मंत्री पद मेरे लिए नहीं, सुजानपुर की जनता के सम्मान की बात थी, लेकिन नहीं मिला। इस कारण अब किसी भी कीमत पर सरकार में कोई भी पद नहीं लूंगा।
राणा ने कहा कि मैं कांग्रेस का विधायक हूं और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। लेकिन सरकार में काम नहीं हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जो पिछले मार्च में घोषणा की थी, अब मार्च आने वाला है, एक साल बाद भी कोई काम नहीं हुआ।
सुजानपुर की जनता ने मुझे विधायक बनाया है, जो सुजानपुर की जनता कहेगी, उनके हुकूम का पालन करुंगा।
Chief Minister inaugurates and lay foundation stones worth Rs. 32 crore
BJP should tell whether it supports State’s RDG plan: CM
भाजपा नेता राजेंद्र राणा में सीएम ऑफिस में सलाहकारों, ओएसडी और रिटायरियों की भर्ती पर उठाए सवाल
BJP leaders in dilemma, failed to clarify stand on RDG: Chief Minister
CM directs retention of Lien to protect promotion avenues of CBSE Teachers
State Interest is Supreme; Congress Cannot Shift Its Financial Mismanagement Burden onto the Centre” — Dr. Rajeev Bindal