संदीप उपाध्याय
शिमला. ठियोग की सियासत में भाजपा के युवा नेता नरेश शर्मा ने चुनावी दस्तक दे दी है। ठियोग विधानसभा क्षेत्र के गांव –गांव में घूमकर नरेश शर्मा सियासी जमीन मजबूत कर रहे हैं। नरेश शर्मा खुले तौर पर यह तो नहीं कहते कि वह विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे लेकिन उनके सियासी कदमों से साफ हैं कि वह 2022 में होने वाले चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। नरेश शर्मा कहते हैं कि वह जनता से मिलकर उनकी समस्या सुनते हैं और सरकार के समक्ष रखकर हल करवाने का प्रयास करते हैं। शर्मा कहते हैं कि सरकार ने मुझे मौका दिया है तो मैं यह चाहूंगा कि अगली बार ठियोग में भाजपा की जीत हो और सरकार के मिशन रिपीट में ठियोग भी भागीदार बने।
ठियोग की सियासत में यह तय है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से नया चेहरा होगा। ठियोग से भाजपा के पूर्व विधायक रहे राकेश वर्मा के निधन के बाद अब भाजपा का नया चेहरा आना ही है। जिसके चलते ही नरेश शर्मा अब भाजपा का चेहरा बनने के लिए सियासी रुप से सक्रिय है। नरेश शर्मा प्रदेश की सत्ता और संगठन में भी बेहतर संबंधों के कारण क्षेत्र में विकास करवाने में भी सफल हो रहे हैं। नरेश शर्मा वर्तमान में एपीएमसी शिमला –किन्नौर के चेयरमैन हैं। ठियोग क्षेत्र किसानों और बागबानों का ही क्षेत्र है, जिससे नरेश शर्मा का एपीएमसी का चेयरमैन बनने से भी क्षेत्र के लोगों को फायदा हो रहा है। वह लगातार क्षेत्र कि किसानों बागवानों की आवाज सरकार के समक्ष उठा रहे हैं और जनता की मांग के अनुसार समस्याओं का हल भी कर रहे हैं।
ठियोग विधानसभा क्षेत्र में तीन बार हर गांव में कर चुके जनसंपर्क
नरेश शर्मा लगातार ठियोग विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। शर्मा कहते हैं कि वह गत तीन साल में पूरे विधानसभा क्षेत्र के एक –एक गांव में तीन-तीन बार जा चुके हैं। जनसंपर्क के दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनते हैं और सरकार के समक्ष रखकर हल भी करवाते हैं।
राजनैतिक कार्यकर्ता के तौर पर चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए
ठियोग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के सवाल पर नरेश शर्मा सीधे तो दावेदारी की बात नहीं करते लेकिन कहते हैं कि एक राजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने लिए कार्य नहीं करता बल्कि पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करता है। टिकट के लिए दावेदारी की कोई बात नहीं होती है, संगठन के नेता मुझे टिकट देंगे तो चुनाव लड़ूंगा या पार्टी के किसी और नेता को टिकट मिलेगा तो उसे जिताने के लिए पूरी मेहनत के साथ काम करुंगा।
भाजपा सरकार में ठियोग क्षेत्र में हुए करोड़ों के विकास कार्य
एपीएमसी शिमला किन्नौर के चेयरमैन नरेश शर्मा कहते हैं भाजपा सरकार के कार्यकाल में ठियोग विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों करोड़ की लागत से विकास कार्य किए गए हैं। क्षेत्र के किसान बागवान की सुविधा के लिए ही 222 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट लगे हैं। पराला मंडी में ही 100 करोड़ की लागत से प्रोसेसिंग प्लांट लगा है। इसके साथ ही 8 करोड़ की लागत से कोल्ड स्टोरेज बना है। इसके साथ ही 10 करोड़ की लागत से एक अतिरिक्त मंडी का निर्माण हुआ है। सिलारु में 20 करोड़ की लागत से मंडी का निर्माण हो रहा है। फागू के समीप भी 10 करोड़ की लागत से मंडी का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही जरोल टिक्कर में 21 करोड़ की लागत से कोल्ड स्टोर का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा कुटपन खड्ड में 150 करोड़ की लागत से पेयजल योजना बनी है। 6 माह के अंदर ही ठियोग वायपास, बस स्टैंड और अस्पताल की नई बिल्डिंग का निर्माण पूरा हो जाएगा। ठियोग के कियारडृ में संस्कृत कॉलेज का भवन पूरी तरह तैयार हो गया है। इसी तरह मुख्य सड़कों के अलावा गांव-गांव तक सड़कों का निर्माण हो रहा है। शर्मा कहते हैं कि विकास लगातार हो रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर क्षेत्र के विकास में हर संभव मदद कर रहे हैं जिससे क्षेत्र के बागवानों को आधुनिक सुविधाएं मिल रहीं हैं।
इस तरह सरकार का पूरा लाभ लेते हुए नरेश शर्मा क्षेत्र में अपनी सियासी जमीन मजबूत कर रहे हैं। उनका मकसद हर बूथ हो मजबूत करना है। जिससे वह हर गांव में जनसंपर्क कर भाजपा की योजनाओं का प्रचार भी कर रहे हैं और जनता की समस्याओं का समझकर हल करने का प्रयास कर रहे हैं।
CM launches prepaid taxi service for 26 locations from ISBT Tutikandi
स्वाभिमान,राजनीति में महंगा होता है, कीमत चुकानी पड़ती है : आनंद शर्मा
आम कार्यकर्ता को भी मिल सकती है बड़ी कुर्सी, कांग्रेस ने दिया साफ संदेश
सुक्खू अब कार्यकर्ताओं के दिलों के राजा बन गए
Chief Minister inaugurates and lay foundation stones worth Rs. 32 crore
BJP should tell whether it supports State’s RDG plan: CM
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance