शिमला. सुक्खू सरकार के लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार की नौकरशाही पर हमला किया है। विक्रमादित्य सिंह बहुत ही गुस्से में मीडिया के सामने आए और कहा कि कुछ अफसर डिक्टेट करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अफसर सोचें कि वह उन्हें दबा देंगे, हम दबने वालों में से नहीं हैं। हम जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं, जनता के हक के लिए अफसरशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अफसर लक्ष्मण रेखा को लांघ रहे हैं, जिससे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं, नौकरशाही हमें डिक्टेट नहीं कर सकती। इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष गंभीरता से उठाऊंगा। अफसर शाही जो कर रही है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विक्रमादित्य ने कहा कि मुझे पता चला है कि विभाग से जो प्रोपजल बनाए जाते हैं, वह परमाणु से आगे दिल्ली पहुंचते-पहुंचते बदल जाते हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं इस बारे में लंबी बात नहीं कहना चाहता लेकिन साफ कहना चाहता हूं कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो चीजें हो रहीं हैं, इसे टालरेट नहीं किया जाएगा और मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा। हम जनता की आवाज उठाते रहेंगे।
विक्रमादित्य ने कहा कि हमारे मन में बहुत सम्मान है। सरकार को सफलता पूर्व चलाने के लिए चुनी हुई सरकार और अफसरों के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए।
इससे पहले भी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अवैध खनन को लेकर सवाल उठाया था। जिससे विक्रमादित्य और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के बीच जुबानी जंग शुरु हो गई थी।
विक्रमादित्य सिंह ने मीडिया से मिलते हुए कहा कि दुख की बात है कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा आई है। जिसमें सैकड़ों लोगों की जान गई है, जिसका बहुत दुख है। हजारों परिवार का नुकसान हुआ है। पूरे प्रदेश में 8 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। लोकनिर्माण विभाग में अनुमानित 2 हजार करोड़ का सड़क और पुल का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने सभी को राहत प्रदान की है, जिसमें सभी विधायकों, पार्टी के कार्यकर्ताओं और भाजपा ने भी कार्य किया है। मैं दिल्ली गया और दिल्ली में सड़क परिवहन मंत्री से मिला और जल्द ही जल्द सुधार करने की मांग की। अब नई तकनीकी के साथ विकास किया जाएगा।
परिवहन मंत्री ने हिमाचल में पुल और सड़कों के निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपए देने का फैसला किया है। इसके लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद भी किया।
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance
We’ve fulfilled every promise made to people of Punjab & remain committed to fulfilling every assurance in future as well: CM Bhagwant Singh Mann*
Proposed India–US trade deal could cripple Punjab’s farm economy & hurt rural livelihoods: Laljit Singh Bhullar*