HP SET PUBLIC ADMINISTRATION PAPER 3, 2015
TIME 150 MINUT QUESTION 75
1. निम्नलिखित में से कौनसा एम.पी. फॉलेट से संबंधित नहीं है?
A. दी न्यू स्टेट
B. क्रिएटिव एक्सपीरियेन्स
C. डायनामिक एडमिनिस्ट्रेशन
D. एडमिनिस्ट्रटिव बिहेवियर
Ans. D
2. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?
A. फर्स्ट इन्क्वायरी – 1923
B. ग्रेट इल्यूमिनेशन – 1924
C. मास इन्टरव्यूइंग प्रोग्राम – 1927
D. बैंक वायरिंग एक्सपेरिमेन्ट – 1937
Ans. C
3. निम्न में से किसने मेयो और उसकी टीम (समूह) को संघ विरोधी और प्रबन्धन समर्थक कहा है?
A. लॉरेन बारिट्ज
B. डेनियल सेल
C. मुलिगन केरी
D. पीटर ड्रकर
Ans. A
4. किसने कहा है कि विकास प्रशासन विशेष रूप से स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ–साथ कुछ हद तक सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में आर्थिैक अथवा पूँजीगत बुनियादी ढाँचे में योजना के साथ बदलाव ला रहा है?
A. मैरली फैनसूड
B. जे.डी. मॉन्टगोमरी
C. फ्रेड रिग्स
D. फेरेल हैडी
Ans. B
5. जब राजनीतिक कार्यपालिका नौकरशाही प्रणाली पर पार्टी लाइन पर निर्णय लेने के लिए हावी होती है, उसको कहा जाता है :
A. अर्ध–राजनीतिकृत नौकरशाही
B. अराजनीतिकृत नौकरशही
C. पूर्ण राजनीतिकृत नौकरशाही
D. प्रतिबद्ध नौकरशाही
Ans. A
6. निम्नलिखित में से कौनसा अप्रत्यक्ष कर सामान्य राजस्व में सबसे बड़ा योगदान देता है?
A. आयकर
B. कस्टम (सीमा शुल्क)
C. संघ उत्पाद शुल्क
D. निगम कर
Ans. C
7. भारतीय संसद की सबसे बड़ी समिति है :
A. प्राक्कलन समिति
B. याचिका समिति
C. लोक लेखा समिति
D. सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति
Ans. A
8. विकास प्रशासन को बाँटा जा सकता है:
A. विस्तार और सामुदायिक सेवा में
B. कार्यक्रम प्रबन्धन में
C. परियोजना प्रबन्धन में
D. उपर्युक्त सभी में
Ans. D
9. संविधान की व्याख्या करने का अंतिम अधिकार किसके पास है?
A. राष्ट्रपति
B. संसद
C. लोकसभा का सभापति
D. सर्वोच्च न्यायालय
Ans. D
10. वेबर के अनुसार प्रशासनिक जवाबदेही का अर्थ क्या है?
A. अधिकारियों को लोगों के प्रति जवाबदेह होना
B. दोनों आंतरिक नियंत्रण और बाहरी जिम्मेदारी के संदर्भ में
C. अधिकारियों का तात्कालिक वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति जवाबदेह होना
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. C
11. 1964 में ‘दा ब्यूरियोक्रेटिक फेनोमिनन‘ किसने लिखा?
A. रॉबर्ट के. मर्टन
B. एम. क्रोजियर
C. हेनरी फेयोल
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. B
12. लोक प्रशासन एक विषम के रूप में:
A. ज्यादातर प्रबंधन विज्ञान से आहरित है
B. राजनीतिक विज्ञान की ओर उन्मुख है
C. इसकी कोई विषय–वस्तु नहीं है
D. सार्वजनिक सेवाओं और कल्याण के लिए लोक नीतियों और प्रशासन का एक बहु–अनुशासनिक अध्ययन है
Ans. D
13. हर्बर्ट साइमन ने प्रशासन के शास्त्रीय सिद्धान्तों को लोकोक्ति कहा है, क्योंकि ये :
A. वास्तविक जीवन में नहीं पाये जाते हैं
B. मानवीय पहलू के कारकों को नजरअंदाज करते हैं
C. व्यक्तिगत विचारों का प्रतिनिधित्व करते हैं
D. जोड़ो में आते हैं
Ans. D
14. सोपान पद्धति दर्शाती है :
A. प्राधिकरण की उपाधि के अनुसार कर्तव्यों की ग्रेडिंग
B. वेतनमान के अनुसार सिविल सेवकों का वर्गीकरण
C. ऐसा सिद्धांत जिसके द्वारा वेतनमान तय किया जाता है
D. लाइन और स्टाफ के सदस्यों के बीच संबंधांे का अायोजन
Ans. A
15. प्रत्यायोजन का मूल उद्देश्य होता है :
A. प्रशासन का विकेन्द्रीकरण
B. एजेंसी में काम का विसंकुलन
C. एक अधीनस्थ के साथ सशर्त काम करना
D. एक नए विभाग का सृजन
Ans. B
16. प्रेरणा का पारंपरिक सिद्धांत एक सिद्धांत है :
A. सहभागिता का
B. पथ–लक्ष्य का
C. भय और सजा का
D. प्रेरणा–स्वच्छता का
Ans. C
17. तुलनात्मक लोक प्रशासन के अध्ययन में रिग्स ने तीन व्यापक प्रवृत्तियों को बताया है उनमें से कौन एक नहीं है?
A. मानकी से अनुभवजन्य
B. भावलेखिका से नियमान्वेषी
C. अपारिस्थितिक से पारिस्थितिक
D. अविकासात्मक से विकासात्मक
Ans. D
18. तुलनात्मक लोक प्रशासन का प्रथम सम्मेलन कब हुआ था?
A. 1950 में
B. 1952 में
C. 1953 में
D. 1954 में
Ans. B
19. संसद द्वारा पारित एक कानून न्यायपालिका के द्वारा निरस्त नहीं किया जा सकता :
A. यू.एस.ए. में
B. यू.के. में
C. फ्रांस में
D. भारत में
Ans. B
20. अमेरिका में भर्ती में योग्यता प्रणाली को काँग्रेस के किस अधिनियम के तहत लागू किया गया?
A. पेन्डलेटन अधिनियम
B. मॉन्टगोमरी अधिनियम
C. सिविल सेवा अधिनियम
D. लिंकन अधिनियम
Ans. A
21. अमेरिका के राष्ट्रपति का मत्रिमंडल है :
A. एक सलाहकारी निकाय
B. एक संवैधानिक निकाय
C. एक मंडली पदधति
D. पर्यवेक्षी निकाय
Ans. A
22. निम्नलिखित में से किसने नवीन लोक प्रशासन को अस्थायी और संक्रमणकालीन परिघटना कहकर आलोचना की है?
A. एैलन कैम्पबेल
B. हर्बर्ट साइमन
C. टी. गोलेम्ब्लेस्की
D. राबर्ट डहल
Ans. C
23. निम्नलिखित सूचियों को सुमेलित कीजिए :
सूची – I सूची– II
(सिद्धांतकार) (सिद्धांत)
a. साइमन 1. मिश्रित स्कैनिंग मॉडल
b. इटजियोनी 2. इनक्रिमेंटलिज्म
c. लिंडब्लोम 3. कार्यक्रम और गैर–कार्यक्रम निर्णय
d. डहल 4. समूह निर्णय
कूट :
(a) (b) (c) (d)
A. (3) (1) (2) (4)
B. (1) (4) (3) (2)
C. (2) (1) (3) (4)
D. (4) (3) (1) (2)
Ans. A
24. इनमें से किसने लोक प्रशासन में तुलनात्मक पद्धति का प्रथम प्रयोग किया ?
A. एफ. डब्ल्यू. रिग्स
B. फरेल हैडी
C. जे.डी. मॉन्टगोमरी
D. वुडरो विल्सन
Ans. D
25. किसने सामाजिक प्रशासन को सामाजिक सेवा के विकास, संरचना और व्यवसाय के अध्ययन के रूप में परिभाषित किया है ?
A. रिचर्ड एम. टिटमस
B. डी.वी.डोन्नीसन
C. एम. फॉर्डर
D. फ्रेडरिक्सन
Ans. B
26. उदारीकरण के दौर में, पारंपरिक लोक प्रशासन की भूमिका :
A. बढ़ रही है
B. घट रही है
C. स्थिर है
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. B
27. निम्नलिखत एजेंसियों में से किनकों जो सिविल समाज की छाया के तहत शामिल किया गया है?
1. व्यापार संघ
2. किसानों के संगठन
3. सहकारी समितियाँ
4. धार्मिक संगठन
5. युवा संगठन
कूट :
A. (2) (3) (4)
B. (1) (2) (3)
C. (3) और (4) केवल
D. उपर्युक्त सभी
Ans. D
28. निम्न में से कौनसा एक सामाजिक अनुसंधान का कार्य नहीं है ?
A. निर्णय लेने में सहायता करना
B. छात्रों के सीखने को बेहतर बनाना
C. याददाश्त में सुधार करना
D. सामाजिक अध्ययन करने में सहायता करना
Ans. C
29. निम्न में से कौनसा एक गैर–संभावना नमूने का प्रकार है ?
A. व्यापक नमूने लेना
B. समूह प्रतिचयन
C. स्तरीकृत यादृच्छिक नमूना
D. सरल यादृच्छिक नमूना
Ans. A
30. निम्नलिखित में से कौनसा सामाजिक विज्ञान शोध के संचालन में सही कदम है ?
1. अनुसंधान समस्या को तैयार करना
2. परिकल्पना तैयार करना
3. निर्धारित नमूना तैयार करना
4. आँकड़ा संग्रह
5. परिकल्पना परीक्षण
कूट :
A. (1) (2) (3) (4) (5)
B. (1) (4) (3) (2) (5)
C. (2) (1) (3) (4)(5)
D. (4) (3) (1) (2) (5)
Ans. A
31. भारतीय प्रशासन में इनमें से किस अधिकारी को ‘लिटिल नेपोलियन’ कहा जाता है ?
A. राज्य के मुख्य सचिव को
B. जिला अधिकारी को
C. प्रखण्ड विकास अधिकारी को
D. संभागीय अधिकारी को
Ans. B
32. राज्य वित्त आयोग किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है ?
A. राज्यपाल
B. राष्ट्रपति
C. मुख्यमंत्री
D. राज्य के मुख्य सचिव
Ans. A
33. निम्नलिखित कार्यों में से कौनसा कार्य 12वीं सूची का भाग नहीं है ?
A. शहरी नियोजन
B. आग सेवायें
C. ठोस अवशिष्ट प्रबंधन
D. मत्स्य पालन
Ans. D
34. निम्नलिखित देशों को उनके साल के अनुसार सजाइए जिसमें उन्होंने सिविल सेवा में भर्ती के लिए खुली प्रतियोगिता परीक्षा की शुरूआत की थी?
1. भारत
2. चीन
2. यू.के.
4. यू.एस.ए.
कूट:
A. (3) (1) (2) (4)
B. (1) (4) (3) (2)
C. (2) (1) (3) (4)
D. (4) (3) (1) (2)
Ans. C
35. प्रधान मंत्री कार्यालय के बारे में इनमें से कौनसा कथन सही नहीं है ?
A. यह संविधान का अतिरिक्त निकाय है
B. इसको विभाग का दर्जा प्राप्त है
C. यह सूत्र अभिकरण है
D. यह 1948 में अस्तित्व में आया
Ans. D
36. कौटिल्य का अर्थशास्त्र मुख्य रूप से चर्चा करता है :
1. लोक प्रशासन के सिद्धांतों की
2. सरकारी मशीनरी की
3. कर्मियों के प्रबन्धन की
नीचे दिए गए कूट में से सही उतर का चयन कीजिए :
कूट :
A. (1), (2) और (3)
B. (1) और (2)
C. (2) और (3)
D. केवल (1)
Ans. A
37. वुडरो विल्सन का निबंध ‘प्रशासन का अध्ययन’ प्रकाशित हुआ था :
A. पॉलटिकल साइंस त्रैमासिक में
B. प्रशासनिक विज्ञान पत्रिका में
C. अमेरिकन पॉलिटिकल साइंस पत्रिका में
D. कनाडा के प्रशासनिक विज्ञान में
Ans. A
38. “प्रशासन का विज्ञान राजनीति विज्ञान के अध्ययन का नवीनतक फल है,” यह कथन किसका है?
A. डब्ल्यू. एफ. विलोबी
B. एफ. जे. गुडनाव
C. वुडरो विल्सन
D. एच.ए. साइमन
Ans. C
39. निम्नलिखित में से किसने लोक प्रशासन में पारिस्थतिक उपागम का प्रथम बार प्रयोग किया ?
A. वुडरो विल्सन
B. फेरेल हेडी
C. जे.डी. मॉटगोमरी
D. एफ. डब्ल्यू. रिग्स
Ans. D
40. भारत में मंत्रिमंडल सचिवालय निष्पादन करता है :
A. सूत्र अभिकरण कार्य
B. सहायक कार्य
C. स्टाफ कार्य
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. C
41. निम्नलिखित मेंसे कौन लोक नीति का एक प्रकार नहीं है ?
A. वितरण नीति
B. विनियामक नीति
C. सामाजिक नीति
D. संघर्ष नीति
Ans. C
42. निम्नलिखित में से किसने लोक नीति को पूरे समाज के लिए मूल्यों के प्राधिकृत आवंटन के रूप में परिभाषित किया है?
A. गेब्रियल ए. आमण्ड
B. डेविड ईस्टन
C. जी. बिंघम पावेल
D. येहजकल ड्रॉर
Ans. B
43. साइमन ने शास्त्रीय राजनीति प्रशासनिक विरोधाभास के प्रवास की आलोचना की, उन्होंने प्रस्तुत किया,
A. सार्वजनिक पसंद दृष्टिकोण
B. परिबद्ध युक्तता दृष्टिकोण
C. व्यवस्था दृष्टिकोण
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. B
44. सार्वजनिक नीति निर्माण के संदर्भ में, भारतीय रिर्जव बैंक है :
A. कार्यात्मक संस्था
B. सर्वोच्च नीति निर्माण संस्था
C. प्रशासनिक संस्था
D. उपर्युक्त सभी
Ans. A
45. निम्नलिखित में से कौन निर्णय लेने की प्रक्रिया को नियंत्रित करता है?
A. संसद के नियम
B. कानून के नियम
C. व्यापार के नियम
D. कार्यपालक के नियम
Ans. C
46. लोक नीति की मूल्यांकन के लिए गुबा और लिंकन ने एक विशेष दृष्टिकोण विकसित किया, जो कहलाता है :
A. संधिवार्ता दृष्टिकोण
B. रूपांकन दृष्टिकोण
C. मल्टीप्लिस्ट दृष्टिकोण
D. व्यवस्था दृष्टिकोण
Ans. A
47. भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जनसंख्या नीति को घोषणा की गई थी :
A. 2009 में
B. 2010 में
C. 2012 में
D. 2000 में
Ans. D
48. भारतीय संसद के कितने सदस्य केन्द्रीय समाज–कल्याण बोर्ड में प्रतिनिधित्व करते हैं?
A. 4
B. 3
C. 6
D. 7
Ans. B
49. निम्नलिखित में से कौनसी योजना केन्द्रीय समाज कल्याण बोर्ड द्वारा नहीं चलायी जाती है ?
A. परिवार परामर्श केंद्र
B. महिलाओं के लिए शिक्षा के संघनित पाठयक्रम
C. काम कर रही महिलाओं के लिए छात्रावास
D. आश्रय घर
Ans. D
50.किस पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य के क्षेत्र में सार्वजनिक–निजी भागीदारी को पृष्ठांकन मिला ?
A. 20002 – 2007
B. 2007 – 2012
C. 2012 – 2017
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. A
51. निजी व्यय तथा कुल व्यय के अनुपात की तुलना में स्वास्थ्य पर कुल खर्च क्या है?
A. लगभग 80%
B. 60%
C. 50%
D. 40%
Ans. A
52. महिलाओं को प्रभावित करने वाले मुख्य नीतियों से जुड़े तमाम मामलों पर केंद्र सरकार किससे परामर्श करेगी?
A. महिला तथा बाल विकास मंत्रालय
B. राष्ट्रीय महिला आयोग
C. केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड
D. महिला एन.जी.ओ.
Ans. B
53. मानव अधिकारों के मुद्दों पर राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाले गैर–सरकारी संगठन और स्वैच्छिक संगठन को ………………….. में पंजीकृत कराना होगा ।
A. यू.एन.ओ.
B. यूनेस्को
C. यूनिसेफ
D. आई.एल.ओ.
Ans. B
54. निम्नलिखित में से कौन एक सामाजिक विकास का सूचक नहीं है ?
A. शिक्षा
B. स्वास्थ्य
C. उद्योग
D. पेंशन योजनाएँ
Ans. C
55. सार्वजनिक उद्यम, निजी क्षेत्रों के मामले में अलग हैं :
A. प्रकृति में
B. कर्तव्य में
C. उद्देश्यों में
D. इन सभी में
Ans. D
56. सार्वजनिक निवेश बोर्ड (पी.आई.बी.) किस वर्ष स्थापित किया गया था?
A. 1972
B. 1978
C. 1979
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. A
57. ‘वित्त प्रशासन आधुनिक सरकार के मूल में है’ यह कथन किसके द्वारा दिया गया है?
A. हूवर आयोग
B. साइमन आयोग
C. फुल्टन आयोग
D. प्रशासनिक सुधार आयोग
Ans. A
58. मिश्रित अर्थव्यवस्था बढ़ावा देती है :
A. उत्पादन के साधनों पर अधिक सामूहिक नियंत्रण
B. उत्पादन के साधनों पर व्यक्तिगत नियंत्रण
C. सामूहिक और व्यक्तिगत नियंत्रण दोनों
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. C
59. भारत में आर्थिक सुधार वर्ष ……………………. में लाया गया।
A. 1992
B. 1991
C. 1980
D. 1985
Ans. B
60. अपने व्यय पर नियंत्रण करने का सरकार का मुख्य साधन क्या है?
A. प्रधान मंत्री कार्यालय
B. वित्त मंत्रालय
C. आर्थिक मामलों की मंत्रिमण्डलीय समिति
D. भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षण
Ans. D
61. विनिवेश कार्यक्रम कब शुरू किया गया?
A. 1995-1996 में
B. 1998 – 1999 में
C. 1990 – 1991 में
D. 1991 – 1992 में
Ans. D
62. पंचायती राज एक व्यवस्था है :
A. स्थानीय सरकार की
B. स्थानीय प्रशासन की
C. स्थानीय स्वसरकार की
D. ग्रामीण स्थानीय स्वसरकार की
Ans. D
63. किस प्रावधान के अंतर्गत राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है ?
1. अनुच्छेद 356
2. अनुच्छेद 360
3. अनुच्छेद 352
4. अनुच्छेद 365
कूट:
A. केवल 1
B. 1 और 3
C. 1 और 4
D. 1 और 2
Ans. C
64. ‘राज्य, ग्राम पंचायतों को स्वसरकार की इकाइयों के रूप में कार्य करने, सक्षम बनाने के लिए व्यवस्थित करने के लिए कदम उठाएगा’ किस प्रावधान में बताया गया है?
A. संविधान के भाग I
B. संविधान के भाग IV- A
C. संविधान के भाग III
D. संविधान के भाग IV
Ans. D
65. राज्य प्रशासन में निदेशालय के प्रमुख के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल में आने वाली नामावली है:
A. सचिव
B. रजिस्ट्रार
C. आयुक्त
D. निदेशक
Ans. D
66. भारत में फ्रांस के प्रीफेक्ट के निकटतम अनुरूप है :
A. मुख्य सचिव
B. संभागीय आयुक्त
C. प्रखण्ड विकास अधिकारी
D. जिला कलेक्टर
Ans. D
67. ग्रामीण स्थानीय सरकार के रूप में पंचायती राज को सबसे पहले अपनाया गया था (क्रम में) :
A. राजस्थान और मध्य प्रदेश द्वारा
B. आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल द्वारा
C. राजस्थान और आंध्र प्रदेश द्वारा
D. आंध्र प्रदेश और राजस्थान द्वारा
Ans. C
68. निम्नलिखित में से कौनसी समिति पंचायती राज संस्थाओं से संबंधित नहीं है ?
A. बलवंत राय महेता समिति
B. जी.वी.के. राव समिति
C. एल.एम. सिंघवी समिति
D. युगांधर समिति
Ans. D
69. जिला योजना एवं विकास बोर्ड का अध्यक्ष कौन होता है ?
A. जिला कलेक्टर
B. जिला परिषद का अध्यक्ष
C. नगर निगम का अध्यक्ष
D. जिले का प्रभारी मंत्री
Ans. D
70. भारत में शहरी स्थानीय निकायों के राजस्व के मुख्य स्त्रोत हैं:
1. कर
2. शुल्क और जुर्माना
3. अनुदान
4. सेवा शुल्क
कूट:
A. 1 और 2
B. 1 और 3
C. 1, 2 और 3
D. 2 और 3
Ans. C
71. भारत में पहला नगर निगम स्थापित किया गया था :
A. चेन्नई में
B. दिल्ली में
C. मुंबई में
D. हैदराबाद में
Ans. A
72. राज्य में उच्चतम विकास एजेंसी कौनसी है ?
A. समिति
B. ग्राम सभा
C. जिला परिषद
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. C
73. निम्नलिखित में से एकीकृत ग्रामीण विकास कार्यक्रम के बारे में कौनसे सत्य हैं?
1. यह प्रकृति में एक–आयामी है
2. यह समग्र दृष्टिकोण रखता है
3. यह समन्वय के उच्चस्तर के लिए कहता है
4. यह मुख्य रूप से गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम है
नीचे दिए गए कूट से सही उतर का चयन कीजिए :
कूट :
A. 1, 2 और 3
B. 1, 3 और 4
C. 2, 3 और 4
D. 1, 2 और 4
Ans. B
74. निम्नलिखित में से कौनसा एक स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के एक हिस्से के रूप में काम नहीं करता ?
A. गरीबी रेखा से नीये रहने वाले परिवारों को ऊपर उठाने के उद्देश्य के रूप में
B. गाँव के गरीब लोगों को केंद्रित करना
C. पूर्व पहचान और गतिविधियों का चयन
D. एक ही तरीके से एक परियोजना के रूप में कार्यान्वयन
Ans. B
75. जवाहर ग्राम समृद्धि योजना को पूरी तहर से किस स्तर पर लागू किया गया है?
A. जिला पंचायत
B. मध्यवर्ती पंचायत
C. ग्राम पंचायत
D. नगर पंचायत
Ans. C
HP SET SOCIOLOGY PAPER 3, 2015
HP SET SOCIOLOGY PAPER 2, 2015
HP SET PUBLIC ADMINISTRATION PAPER 2, 2015
HP SET PHYSICAL EDUCATION PAPER 3, 2015
HP SET PHYSICAL EDUCATION PAPER 2, 2015
HP SET MASS COMMUNICATION AND JOURNALISH PAPER 3, 2015
Wholesale Medicine Business Gains Momentum with B2B PCD Hub Pharma Company
Where to Take Admission for B.Tech After Class 12: A Complete Guide for Engineering Aspirants
Punjab Govt duty bound to carve egalitarian society as preached by Sri Guru Ravidass Maharaj ji: CM Bhagwant Singh Mann*
How to Prepare for Competitive Examinations: A Step-by-Step Strategy for Aspirants