HP SET HISTORY PAPER 3
TIME 150 MINUT QUESTION 75
1. ब्लाक-आन-ब्लाक तकनीक पहली बार निम्नलिखित काल में प्रारम्भ हुई :
A. पुरापाषाण काल
B. मध्यपाषाण काल
C. नवपाषाण काल
D. महापाषाण काल
Ans. A
2. बेधक का इतिहास से प्रारम्भ होता है :
A. निम्न पुरापाषाण काल
B. मध्य पुरापाषाण काल
C. उत्तर पुरापाषाण काल
D. नवपाषाण काल
Ans. B
3. चषक चिह्रों को प्रथम बार प्रयोग निम्नलिखित काल में किया गया :
A. पूर्व पुरापाषाण काल
B. मध्य पुरापाषाण काल
C. उत्तर पुरापाषाण काल
D. मध्यपाषाण काल
Ans. C
4. अस्थि उपकरण पहली बार निम्नलिखित काल में प्रारम्भ किए गए थे :
A. निम्न पुरापाषाण काल
B. मध्य पुरापाषाण काल
C. उत्तर पुरापाषाण काल
D. मध्यपाषाण काल
Ans. C
5. रस्सीलेपित लाल मृदभाण्ड निम्नलिखित से सम्बन्धित है :
A. मध्यपाषाण काल
B. नवपाषाण काल
C. प्रारम्भिक हड़प्पा काल
D. प्रारम्भिक इतिहास काल
Ans. B
6. राख के टीलों का निम्नलिखित से सम्बन्ध है :
A. कश्मीर क्षेत्र
B. बलूचिस्तान क्षेत्र
C. प्रायद्वीपीय क्षेत्र
D. गंगा मैदान
Ans. C
7. भवन निर्माण कला के प्रारम्भिक क्रियाओं के अवशेष निम्नलिखित से पाए जाते हैं :
A. तमिलकम
B. बलूचिस्तान
C. आन्ध्र प्रदेश
D. उड़ीसा
Ans. B
8. भवन निर्माण के उद्देश्य से ईंटों का प्रयोग दीवार बनाने के लिए हैडर्स व स्ट्रैचर्स की धारणा के तहत प्रथम बार निम्नलिखित काल में हुआ :
A. नवपाषाण काल
B. ताम्र-पाषाण काल
C. महाश्म काल
D. कांस्य युग
Ans. D
9. सूची I के ग्रन्थों को सूची II के लेखकों के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट के सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची I सूची II
a. उत्तररामचरित i. भवभूति
b. देवीचन्द्रगुप्त ii. विशाखदत
c. वेणीसंहिता iii. भट्ट नारायण
d. प्रहसनमतविलास iv. महेन्द्र विक्रम
कूट :
(a) (b) (c) (d)
A. (iv) (iii) (ii) (i)
B. (iii) (ii) (i) (iv)
C. (ii) (i) (iv) (iii)
D. (i) (ii) (iii) (iv)
Ans. D
10. प्राचीनतम जहाज का चित्रण आयताकर सील पर निम्नलिखित से पाया गया है :
A. हड़प्पा
B. धोलावीरा
C. कालीबंगा
D. मोहनजोदाड़ो
Ans. D
11. निम्नलिखित में से किस हड़प्पीय पुरास्थल से नगर नियोजन के ऐसे असामान्य चिह्र मिलते हैं जिसमें एक ही सुरक्षा घेरे में बस्तियों के तीन अलग – अलग सीमांकित क्षेत्र सम्मिलित हैं ?
A. धोलावीरा
B. लोथल
C. बालू
D. कालीबंगा
Ans. A
12. चमकीले लाल रंग के मृदभाण्डों को पहली बार निम्नलिखित पुरास्थल पर खोजा गया :
A. लोथल
B. रंगमहल
C. गनेश्वर
D. जोर्वे
Ans. A
13. वक्र हुई शलाका मुद्रा पहली बार निम्नलिखित काल में जारी की गई :
A. वैदिक काल
B. प्रारम्भिक इतिहास काल
C. गुप्त काल
D. चालुक्य काल
Ans. B
14. ———
15. अजन्ता व बाघ के चित्रों का प्रारम्भिक विषय था :
A. सामाजिक
B. धार्मिक
C. प्राकृतिक
D. आर्थिक
Ans. B
16. निम्नलिखित को कालक्रमानुसार सुमेलित कीजिए :
i. बालाथल
ii. जखेड़ा
iii. राखीगढ़ी
iv. लहूरादेव
कूट :
A. (iv) (iii) (ii) (i)
B. (iii) (ii) (i) (iv)
C. (ii) (i) (iv) (iii)
D. (iv) (iii) (i) (ii)
Ans. D
17. निम्नलिखित को कालक्रमानुसार सुमेलित कीजिए :
i. बराबर
ii. उदयगिरी
iii. औरंगाबाद
iv. धूमर लीना
कूट :
A. (i) (ii) (iii) (iv)
B. (iii) (ii) (i) (iv)
C. (ii) (i) (iv) (iii)
D. (iv) (iii) (i) (ii)
Ans. A
18. सूची I की शब्दावलियों को सूची II के अर्थों के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची I सूची II
a. टोण्डमण्डलम i. वेंगी व ताम्रपर्णी नदियों के बीच का प्रदेश
b. चोलमण्डलम ii. कावेरी घाटी व उसके डेल्टा
c. पाण्डयमण्डलम iii. तमिलनाडु का उत्तर-पूर्वी भाग
d. नेईडल iv. समुद्र तटीय क्षेत्र
कूट :
(a) (b) (c) (d)
A. (iii) (ii) (i) (iv)
B. (iv) (iii) (ii) (i)
C. (ii) (i) (iv) (iii)
D. (i) (ii) (iii) (iv)
Ans. A
19. सूची I की पुस्तकों को सूची II के लेखकों के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची I सूची II
a. गीत गोविन्द i. सारंगदेव
b. संगीत रत्नाकर ii. जयदेव
c. प्रज्ञापारमितासूत्र iii. अश्वघोष
d. सौन्द्रानन्द iv. नागार्जुन
कूट :
(a) (b) (c) (d)
A. (iv) (iii) (ii) (i)
B. (ii) (i) (iv) (iii)
C. (iii) (ii) (i) (iv)
D. (i) (ii) (iii) (iv)
Ans. B
20. सूची I के शब्दों का सूची II के अर्थों के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची I सूची II
a. धातुरंग i. लाल गेरू
b. कुमकुम ii. गहरा लाल
c. हरीताल iii. पीला गेरू
d. टेरा वर्टे iv. गेरू माटी
कूट :
(a) (b) (c) (d)
A. (iv) (iii) (ii) (i)
B. (iii) (ii) (i) (iv)
C. (ii) (i) (iv) (iii)
D. (i) (ii) (iii) (iv)
Ans. D
21. कथन (A): कुषाण काल में ताँबे के सिक्के बड़े पैमाने पर जारी किए गए और ये सामान्य जनमानस के प्रयोग में थे ।
कारण (R) : ताँबे के समृद्ध भण्डारों व प्रभावी लौह तकनीक ने उनका दोहन कर सिक्के ढालने में सहायक रही।
कूट:
A. दोनों (A) व (B) सही हैं
B. दोनों (A) व (R) गलत हैं
C. (A) सही है किन्तु (R) गलत है
D. (A) गलत है किन्तु (R) सही है
Ans. A
22. कथन (A): गुप्त काल तथा गुप्तोत्तर काल में सामान्यत: नगरों का ह्रास हुआ था।
कराण (R) : इस काल में एक कृषि व गैरकृषि उत्पादन में गंभीर ह्रास देखा गया है।
कूट :
A. दोनों (A) व (R) गलत हैं
B. (A) सही है वह (R) गलत है
C. (A) गलत है व (R) सही है
D. दोनों (A) व (R) सही हैं
Ans. D
23. कथन (A): गुप्त काल तथा गुप्तोत्तर काल में बड़ी संख्या में भूअनुदान जारी किए गए ।
कराण (R) : इसकी वहज से इस काल में कृषि का विस्तार हुआ।
कूट :
A. दोनों (A) व (R) गलत हैं
B. दोनों (A) व (R) सही हैं
C. (A) सही है किन्तु (R) गलत है
D. (A) गलत है किन्तु (R) सही है
Ans. B
24. कथन (A) : क्षेत्रीय राज्यों की संख्या में वृद्धि पूर्व मध्यकाल की महत्वपूर्ण विशेषता है ।
कराण (R) : एकछात्र राज्य शक्ति की अनुपस्थिति में क्षेत्रीय दावेदारियाँ इस काल में बलवती हुई।
कूट :
A. दोनों (A) व (R) सही हैं
B. दोनों (A) व (R) गलत हैं
C. (A) सही है किन्तु (R) गलत है
D. (A) गलत है किन्तु (R) सही है
Ans. A
25. सूची I के पुरास्थलों को सूची II की नदियों के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिेये गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची I सूची II
a. कालीबंगा i. हिण्डन
b. रोपड़ ii. घग्गर
c. मेहरगढ़ iii. भोगावो
d. लोथल iv. सतलज
e. आलमगीरपुर v. बोलन
कूट :
(a) (b) (c) (d) (e)
A. (ii) (iv) (v) (iii) (i)
B. (ii) (i) (iv) (iii) (v)
C. (iii) (ii) (i) (iv) (v)
D. (i) (ii) (v) (iii) (iv)
Ans. A
26. नवाब सफदर जंग का मकबरा स्थित है :
A. लखनऊ में
B. दिल्ली में
C. गोरखपुर में
D. बरेली में
Ans. B
27. आगरे का किला और फतेहपुर सीकरी का महल-नगर किसके संरक्षण में बनाए गए ?
A. बाबर
B. अकबर
C. जहाँगीर
D. शाहजहाँ
Ans. B
28. सिरोंज अपने किस कृषि उत्पादन के लिए मशहूर था?
A. तम्बाकू
B. चीनी
C. नील
D. नारियल
Ans. C
29. आधुनिककालीन अलीगढ़ मध्य काल में किस नाम से जाना जाता था?
A. बरन
B. लखनौती
C. अवध
D. कोल
Ans. D
30. फरमान केवल किसके द्वारा जारी किया जा सकता है ?
A. सद्र-उस-सुदूर
B. बादशाह
C. अमीर
D. वज़ीर
Ans. B
31. मध्यकालीन भारत में (शरीयत) इस्लामी कानून और धर्मशास्त्र दोनों ही किस चिज़ पर एकमत होकर सहिष्णु हैं ?
A. मूर्ति पूजा
B. बहुविवाह एवं अनगिनत सेविकाएँ (कॉन्क्यूबाईन)
C. पशु वध
D. सुअर का गोश्त खाना
Ans. B
32. विजयनगर में प्रचलित नायनकारा व्यवस्था निम्न में से किस पर आधारित है ?
A. इक्ता
B. सयुरगाल
C. वतन जागीर
D. अलतमगा जागीर
Ans. A
33. सल्तनत काल में ‘खुत’, ‘मुकद्दम’ और ‘चौधरी’ से मतलब था :
A. बड़े राजपूत सरदार
B. ग्रामीण मध्यस्थ
C. न्याय विभाग के अधिकारी
D. डाक ले जाने वाले
Ans. B
34. सूफी-शब्दावली में विलायत का अर्थ है :
A. विदेशी भू-क्षेत्र
B. आध्यात्मिक भू- क्षेत्र
C. कृषि भूमि
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. B
35. फोतदार अथवा पोतदार का कार्य था :
A. खजाँची
B. भूमि की पैमाइश करना
C. भू लगान का आकलन करना
D. कानून व्यवस्था बनाए रखना
Ans. A
36. जीतल था एक :
A. दिल्ली सल्तनत का ताँबे का सिक्का
B. दिल्ली सल्तनत का चाँदी का सिक्का
C. विजयनगर साम्राज्य का पीतल का सिक्का
D. बहमनी साम्राज्य का काँसे का सिक्का
Ans. A
37. यूरोपीय सामन्तवाद का एक महत्वपूर्ण भाग जो दक्षिण एशियाई सामन्तवाद में नहीं पाया जाता, वह है :
A. फीफडम अथवा जागीरदारी
B. अर्धदास प्रथा
C. दास प्रथा
D. सर्वहारा कृषक
Ans. B
38. निम्नलिखित में से कौन सुहरावर्दी सिलसिले के सूफी थे?
A. शेख़ बहाऊद्दीन ज़करिया
B. शेख़ कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी
C. शेख़ याह्या मनेरी
D. शेख़ अहमद सरहिन्दी
Ans. A
39. फवायदुल फवाद जो कि शेख़ निज़ामुद्दीन औलिया के बयानों और कार्यों का संकलन है, का लेखक था,
A. हामिद कलन्दर
B. मीर खुर्द
C. अमीर हसन सिजजी
D. शम्स-ए सिराज अफ़ीफ़
Ans. B
40. निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा एक युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
A. भण्डारकर ऑरियन्टल रिसर्च लाइब्रेरी i. पुणे
B. खुदाबख्या लाइब्रेरी ii. पटना
C. नेशनल म्यूजियम iii. दिल्ली
D. इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी iv. धर्मशाला
Ans. D
41. धमेरी का नाम रखा गया :
A. जहाँगीरपुरी
B. नूरगढ़
C. सलीमगढ़
D. नूरपुर
Ans. D
42. आइन-ए अकबरी को संकलित किसने किया?
A. मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूँनी
B. निज़ामुद्दीन अहमद
C. अबुल फज़ल
D. आरिफ कन्धारी
Ans. C
43. नाटयशास्त्र में भी नृत्य के नियम दिए गए हैं। लेकिन भारतीय शास्त्रीय नृत्यों की शरीरिक मुद्रायें एवं गतिशीलता की जानकारी हमें प्राप्त होती है :
A. चित्रकला से
B. संस्कृत साहित्य से
C. मूर्तियों से
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. C
44. चौधरी एक पदवी थी जो उस जमींदार को दी जाती थी जो होता था :
A. प्राइमरी
B. ऑओनोमस
C. इंटरमीडिएरी
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. C
45. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है :
कथन (A) : जहाँगरी के समय में चित्रकला अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँच गई ।
कारण (R) : वह दूसरी किसी भी तरह की कला में रूचि नहीं रखता था ।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में निम्न में से कौनसा कथन सही है?
कूट :
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
B (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
C. (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है
D. (A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है
Ans. C
46. संस्कृतिकरण की विचारधारा का प्रतिपादन किसने किया था ?
A. जी. डब्ल्यू. फ्रेड्रिक हीगल
B. कार्ल मार्क्स
C. एम. एन. श्रीनिवास
D. मैक्स वेबर
Ans. C
47. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और निम्न कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची I सूची II
a. शेख़ निज़ामुद्दीन औलिया i. फवायद उल फुवाद
b. शेख़ नुरूल हक़ देहलवी ii. मजमा उल बहरैन
c. शेख़ अहमद सरहिंदी iii. अख्यार उल अख्यार
d. दारा शिकोह iv. मक़तूबात-ए इमाम रब्बानी
कूट :
(a) (b) (c) (d)
A. (ii) (iv) (iii) (i)
B. (i) (iii) (iv) (ii)
C. (iii) (ii) (i) (iv)
D. (i) (ii) (iii) (iv)
Ans. B
48. धमेरी के शासक राजा बासु ने मुग़ल बादशाह जहाँगीर की आधीनता स्वीकार की थी और उसे मन्सब मिला था :
A. 1500 से 3500
B. 1000 से 1500
C. 2000 से 3500
D. 3000 से 4500
Ans. A
49. शाहजहाँ के शासनकाल में 1641-42 में चम्बा के शासक पृथ्वी चंद को मन्सब प्राप्त हुआ :
A. 1000/500
B. 1000/400
C. 2000/1000
D. 1500/1000
Ans. B
50. अल-बरूनी के अनुसार अन्तयज थे :
A. हादी, डोम तथा चंडाल जाति के लोग
B. विदेशी
C. शूद्रों से नीचे आठ गिल्डों के व्यक्ति
D. वेश्याएँ
Ans. C
51. सन 1740 के दशक तक निम्नलिखित यूरोपीय कंपनियों में से कौनसी अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी ?
A. पुर्तगाली
B. डच
C. फ्रेंच
D. स्वीड
Ans. C
52. बक्सर के युद्ध के समय अवध का नवाब कौन था ?
A. अलीवर्दी खाँ
B. सादात खाँ
C. सफदर जंग
D. शुजा-उद-दौला
Ans. D
53. अमृतसर की सन्धि (1809) के अनुसार निम्नलिखित नदियों में से कौनसी नदी को रणजीत सिंह के प्रभुत्व क्षेत्र की सीमा रेखा स्वीकार किया गया?
A. ब्यास
B. सतलुज
C. रावी
D. सिंध
Ans. B
54. वह बनाना चाहता था “व्यक्तियों का एक वर्ग जो रक्त तथा वर्ण में भारतीय हो परन्तु रूचि, विचारों नैतिकतओं तथा बौद्धिकता में अंग्रेज हो”।
A. निकोलस बी. डिर्कस
B. लार्ड मैकॉले
C. विलियम जोन्स
D. विलियम कैरी
Ans. B
55. इसके द्वारा अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी को उसके व्यावसायिक क्रिया-कलापों से वंचित कर दिया गया :
A. चार्टर एक्ट, 1813
B. चार्टर एक्ट, 1833
C. इंडियन कॉउसिल्स एक्ट, 1861
D. महारानी विक्टोरिया की घोषणा
Ans. B
56. निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित है ?
सूची I सूची II
A. वुडस डिस्पैच 1835
B. हंटर कमीशन 1882
C. इंडियन यूनिवर्सिटिज कमीशन 1854
D. हार्टोग कमीशन 1946
Ans. B
57. सन 1857 के विप्लव का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के रूप में वर्णन किसने किया है ?
A. आर. सी. मजूमदार
B. एस. सन. सेन
C. जेम्स आउट्रम
D. वी. डी. सावरकर
Ans. D
58. निम्नलिखित में गुलाम-गिरी नामक पुस्तक के रचयिता कौन हैं?
A. ज्योतिबा फुले
B. बदरूद्दीन तैय्यबजी
C. केशवचन्द्र सेन
D. भास्करराव जादव
Ans. A
59. इनके प्रयासों के परिणमस्वरूप एज ऑफ कन्सैंट एक्ट, 1891 बना :
A. स्वामी विवेकानंद
B. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर
C. एस.एस. बंगाली
D. बी.एम. मालाबारी
Ans. D
60. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची I सूची II
a. जूट उद्योग i. बम्बई
b. कोयला उद्योग ii. सीरामपुर
c. सीमेंट उद्योग iii. मद्रास
d. कपास उद्योग iv. रानीगंज
कूट :
(a) (b) (c) (d)
A. (ii) (iv) (iii) (i)
B. (i) (iii) (iv) (ii)
C. (iii) (ii) (i) (iv)
D. (i) (ii) (iii) (iv)
Ans. A
61. सन 1880 तथा 90 के दशकों में सम्प्रदायवाद के दो प्रमुख मुद्दे थे :
A. खिलाफत तथा गौ रक्षा
B. गौ रक्षा तथ उर्दू-देवनागरी लिपि विवाद
C. तबलिग तथा तंजीम
D. शुद्धि तथा संगठन
Ans. B
62. निम्नलिखित जनजातीय नेताओं में से किसे भगवान का अवतार तथा संसार का पिता (धरती अब्बा) समझा जाता था ?
A. कान्हू संथाल
B. बिरसा मुंडा
C. जोरिया भगत
D. रूपा नायक
Ans. B
63. निम्नलिखित पंक्तियों पर गौर कीजिये:
“भारतीय राष्ट्रवाद के इतिहास लेखन पर अभिजातवाद-औपनिवेशिक अभिजातवाद तथा बुर्जुआ राष्ट्रवादी अभिजातवाद का दबदबा रहा है।”
इन लाइनों में इतिहास लेखक के किस स्कूल के आधारभूत मुद्दे प्रतिबिम्बित होते हैं?
A. कैम्ब्रिज़
B. राष्ट्रवादी
C. मार्क्सवादी
D. सब-आल्टर्न
Ans. D
64. बाल गंगाधर तिलक ने शिवाजी उत्सव किस वर्ष प्रारम्भ किया?
A. 1890
B. 1894
C. 1896
D. 1899
Ans. C
65. प्रसिद्ध गदर आंदोलन सन 1913 में यहाँ से शुरू हुआ :
A. सैन फ्रॉसिस्को
B. टैक्सास
C. अमृतसर
D. कलकत्ता
Ans. A
66. जिस समय अमृतसर के जलियाँवाला बाग में निर्दोष बाग में निर्दोष लोगों पर नृशंस गोलीबारी का आदेश दिया गया उस समय माइकल ओ’ डायर पंजाब का गवर्नर था। निम्नलिखित में से किसने उसकी हत्या की ?
A. भगत सिंह
B. ऊधम सिंह
C. मदनलाल ढींगरा
D. लाला हरदयाल
Ans. B
67. सन 1920 में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (ए.आई.टी.यू.सी.) का अध्यक्ष कौन निर्वाचित हुआ?
A. महात्मा गाँधी
B. सी. आर. दास
C. लाला लाजपत राय
D. बी.पी. वाडिया
Ans. C
68. भारतीय सांविधिक आयोग को इस नाम से भी जाना जाता है :
A. रैम्जे मैक्डोनाल्ड अवार्ड
B. कैबिनेट आयोग
C. माँटिग्यू – चेम्सफोर्ड सुधार
D. साइमन आयोग
Ans. D
69. गाँधीजी ने साबरमती से समुद्र तक दाण्डी यात्रा की :
A. 12 मार्च से 12 अप्रैल 1930
B. 12 मार्च से 6 अप्रैल 1930
C. 6 अप्रैल से 12 मई 1931
D. 12 मार्च से 6 अप्रैल 1931
Ans. B
70. सुभाषचंद्र बोस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहली बार अध्यक्ष बने :
A. 1938 में
B. 1939 में
C. 1940 में
D. 1945 में
Ans. A
71. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन प्रारम्भ किया। निम्नलिखतत दलों में से किसने इसका समर्थन नहीं किया ?
A. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
B. पंजाब मे यूनियनिस्ट पार्टी
C. हिंदू महासभा
D. उपर्युक्त सभी
Ans. D
72. निम्नलिखतत को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए :
a. आजाद हिंद फौज का निर्माण
b. भारतीय शाही नौसेना का विद्रोह
c. आजाद हिंद फौज के मुकदमे
d. राजगोपालाचारी फार्मूला
निम्नलिखित कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
A. (d), (b), (a) और (c)
B. (a) , (d), (c) और (b)
C. (b), (c), (d) और (a)
D. (a) , (c), (b) और (d)
Ans. B
73. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची I सूची II
i. अनुशीलन समिति a. बी. घोष
ii. सोशल रिफॉर्मर b. प्रमथ मित्र
iii. युगान्तर c. खुदीराम बोस
iv. क्रान्तिकारी आतंकवादी d. एम.जी. रानाडे
कूट :
(i) (ii) (iii) (iv)
A. (d) (b) (a) (c)
B. (b) (d) (a) (c)
C. (a) (b) (c) (d)
D. (c) (d) (a) (b)
Ans. B
74. नीचे दो वक्वत्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R) :
कथन (A) : ईस्ट इंडिया कम्पनी द्वारा अवध पर अधिकार कर लिया गया ।
कारण (R) : कुप्रशासन के आरोप में इस पर अधिकार कर लिया गया ।
उपर्युक्त वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा सही है ?
A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की सही व्याख्या (R) है
B. (A) और (R) दोनों सही हैं किन्तु (A) की सही व्याख्या (R) नहीं है
C. (A) सही है किन्तु (R) गलत है
D. (A) गलत है किन्तु (R) सही है
Ans. A
75. नीचे दो वक्वत्य दिए गए हैं, एक को कथन (A) कहा गया है और दूसरे को कारण (R) :
कथन (A) : 1923 में स्वराज पार्टी की स्थापना की गई ।
कारण (R) : वे कांग्रेस पार्टी की कांउसिलों में प्रवेश की नीति के विरोधी थे ।
उपर्युक्त वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा सही है ?
A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की सही व्याख्या (R) है
B. (A) और (R) दोनों सही हैं किन्तु (A) की सही व्याख्या (R) नहीं है
C. (A) सही है किन्तु (R) गलत है
D. (A) गलत है किन्तु (R) सही है
Ans. C
HP SET SOCIOLOGY PAPER 3, 2015
HP SET SOCIOLOGY PAPER 2, 2015
HP SET PUBLIC ADMINISTRATION PAPER 3, 2015
HP SET PUBLIC ADMINISTRATION PAPER 2, 2015
HP SET PHYSICAL EDUCATION PAPER 3, 2015
HP SET PHYSICAL EDUCATION PAPER 2, 2015
JEE Advanced 2026 schedule released
JEE MAIN 2026 NOT ALLOWED
JEE MAIN 2026 Important documents / items to carry on the day of examination