HP SET GEOGRAPHY PAPER 3, 2015
HP SET GEOGRAPHY PAPER 3, 2015
TIME 150 MINUT QUESTION 75
1. निम्नलिखित में से कौन छोटे प्लेट हैं?
A. अरेबियन प्लेट
B. प्रशांत प्लेट
C. अफ्रीका प्लेट
D. अंटार्कटिक प्लेट
Ans. A
2. निम्नलिखित में से कौन मृदा निर्माणकारी प्रक्रिया नहीं है ?
A. अपक्षयण
B. ग्लेयिंग
C. स्थानान्तरण
D. जलयोजन
Ans. C
3. हिमालय एवं गिरपद क्षेत्र में भूकंप को सुस्पष्ट करता है:
A. महाद्वीपीय – महासागरीय टकराव
B. महासागरीय – महासागरीय टकराव
C. महाद्वीपीय – महाद्वीपीय टकराव
D. संरक्षण प्लेट खिसकाव
Ans. C
4. भू-संतुलन में, ‘जड़ संकल्पना’ किसने दी थी?
A. एयरी
B. प्राट
C. जॉली
D. विल्सन
Ans. A
5. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है ?
A. भू-सन्नति सिद्धान्त – एच.एफ. रिड
B. तापीय संकुचन सिद्धांत – जेफरीज
C. संवहन तरंग सिद्धांत – होम्स
D. तापीय चक्र सिद्धांत – जॉली
Ans. A
6. निम्नलिखित में से कौन डेविस के अपरदन चक्र के युवावस्था का भाग नहीं है ?
A. ‘V’ आकार की घाटी
B. अंतर्गर्भित पर्वत स्कंध
C. प्राकृतिक तटबंध
D. प्रपाती एवं जल प्रपात
Ans. C
7. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित है ?
A. ए.एन. स्ट्रालर – पेडीप्लेन
B. डब्ल्यू.एम. डेविस – पेनीप्लेन
C. एल.सी. किंग – पैनप्लेन
D. सी.एच. क्रिकमेय – ढाल संतुलन
Ans. B
8. निम्नलिखित में से कौन वलन के प्रकार नहीं हैं?
A. एकनति
B. हॉर्स्ट
C. समनत
D. परिवलन
Ans. B
9. एक तीव्र ढाल वाली नदी जो उच्च बहाव के साथ-साथ गतिशील मलवा लिए होती है। निम्नलिखित में से किस प्रकार के प्रवाह रूप को विकसित करती है ?
A. विसर्प
B. सीधा
C. गुंफित
D. लहरदार
Ans. B
10. ढाल के सहारे सामान्यत: अल्प अवधि में होने वाली मूसलाधार वर्षा अथवा ओलों की बौछार जिसमें अधिक वर्षण के जल के कारण बड़े स्तर पर नुकसान करने में सक्षम होता है, उसे किस नाम से जाना जाता है ?
A. संवहनी वर्षा
B. वाताग्री वर्षा
C. वृष्टि प्रस्फोट
D. वर्षा
Ans. C
11. निम्नलिखित में से कौनसा एक सौर्यिक विकिरण के वायुमण्डलीय अवक्षय का हिस्सा नहीं है ?
A. प्रकीर्णन
B. विसरण
C. परावर्तन
D. विकिरण
Ans. D
12. CO2 के विषय में कौनसा कथन सही नहीं है ?
A. CO2 के जलते हुए चारकोल का उत्पाद है
B. CO2 मुख्यत: हरित-गृह प्रभाव के लिए उत्तरदायी है
C. CO2 वायुमण्डलीय संघटन में सर्वाधिक मात्रा रखता है
D. उपर्युक्त से कोई नहीं।
Ans. C
13. कौनसा एक सही मिला हुआ है ?
A. वर्षासतरी मेघ – मध्य ऊँचाई
B. स्तरी मेघ – निम्न ऊँचाई
C. पक्षाभ स्तरी मेघ – निम्न ऊँचाई
D. पक्षाभ – कपासी मेघ – मध्य ऊँचाई
Ans. B
14. निम्नलिखित का सही मिलान कीजिए तथा नीचे दिये गये कूटों से सही उतर का चयन कीजिए :
I II
a. संघनन 1. सूर्य से आने वाली ऊष्मा
b. सूर्यापत 2. जलवाष्प का जल में परिवर्तन
c. आर्द्रता 3. नमी का उत्सर्जन
d. वर्षण 4. वायुमंडल में जलवाष्प की उपस्थिति
कूट:
(a) (b) (c) (d)
A. 4 1 3 2
B. 2 1 3 4
C. 2 1 4 3
D. 3 4 1 2
Ans. C
15. डायटम ऊज का न्यूनतक निक्षेप पाया जाता है :
A. पूर्वी प्रशांत में
B. पश्चिमी प्रशांत में
C. उत्तरी अटलांटिक में
D. दक्षिणी अटलांटिक में
Ans. C
16. निम्न में से कौन सुमेलित नहीं है ?
A. निमज्जन सिद्धांत – चार्ल्स डार्विन
B. स्थिर तट सिद्धांत – लुई अगासीज
C. हिमानी नियंत्रण सिद्धांत – डेली
D. चूना तस्तरी सिद्धांत – आबे तथा असानो
Ans. B
17. कौनसा कथन सही नहीं है ?
A. 21-22 समुद्र जल का तापमान प्रवाल के लिए अनुकूल है ।
B. गर्म जल धाराएँ प्रवाल को पोषक तत्व लाती हैं।
C. प्रवाल उष्ण समुद्री जीव है।
D. समुद्र स्तर में बदलाव प्रवाल की वृद्धि में सहायक है।
Ans. A
18. कौन-सी गर्म धारा है ?
A. पश्चिमी आस्ट्रेलियन धारा
B. अगुल्हास धारा
C. बेंगुला धारा
D. कैलीफोर्निया धारा
Ans. B
19. ओजोन से सम्बन्धित है :
A. मोण्ट्रियाल प्रोटोकाल
B. क्योटो प्रोटोकाल
C. डावोस प्रोटोकाल
D. लन्दन कन्वेंसन
Ans. A
20. जैविविधता ह्रास के कारण हैं :
A. कोटो तथा जलाओ खेती
B. एकाकी फसल पद्धति
C. जलवायु परिवर्तन/वैश्विक ताप वृद्धि
D. उपर्युक्त सभी
Ans. D
21. कौनसा सवाना पारिस्थितिकी नहीं है ?
A. प्रेयरी
B. ग्रैन चाको
C. माटोग्रासो
D. कम्पोज
Ans. A
22. ‘कॉसमास’ के लेखक कौन हैं?
A. रेटजल
B. रिटर
C. हम्बोल्ट
D. हेटनर
Ans. C
23. मात्रात्मक क्रान्ति की शुरूआत हुई थी :
A. फ्रांस में
B. जर्मनी में
C. रूस में
D. यू.एस.ए. में
Ans. D
24. निम्नलिखित में से कौन रोमन भूगोलवेत्ता नहीं है ?
A. थेल्स
B. टॉलमी
C. हिप्पारकस
D. स्ट्रेबो
Ans. B
25. “संयुक्त अमेरिका का ऐतिहासिक भूगोल” के लेखक कौन हैं ?
A. टेलर
B. बैरोज
C. बाऊन
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. C
26. भूगोल में आचरण उपागम का आरम्भ हुआ :
A. 1940 से
B. 1950 से
C. 1960 से
D. 1970 से
Ans. C
27. ई.सी. सैम्पल का कार्य “भौगोलिक वातावरण का प्रभाव” रेटजेल के किस कार्य से प्रभावित था?
A. रेटजेल के “एन्थ्रोपोजयोग्राफी” से
B. रेटजेल के “राज्य और समाज का जैविक सिद्धान्त” से
C. रेटजेल के “राजनैतिक भूगोल” से
D. उपर्युक्त सभी से
Ans. A
28. किसने सामान्य और प्रादेशिक भूगोल में अन्तर स्पष्ट किया ?
A. रिचथोफन
B. पेश्चल
C. पेन्क
D. हैटनर
Ans. A
29. यह भूगोलवेत्ताओं का कर्तव्य है कि वे प्रकृति की सही व्याख्या करें, ये शब्द किसके द्वारा कहे गये थे?
A. रेटजेल
B. सैम्पल
C. ग्रिफिथ टेलर
D. हंटिगंटन
Ans. C
30. निम्नलिखित में से किस भाषा के भारत में सर्वाधिक बोलने वालों की संख्या है ?
A. उर्दू भाषा
B. तमिल भाषा
C. मराठी भाषा
D. बंगाली भाषा
Ans. D
31. जनांकिकी संक्रमण है :
A. जनसंख्या के आकार में परिवर्तन
B. सामाजिक संक्रमण
C. सांस्कृतिक संक्रमण
D. उपर्युक्त सभी
Ans. D
32. विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या प्रदेश है :
A. मानसून एशिया मेखला
B. चीन-तिब्बत-मंगोलिया मेखला
C. परि-अमेरिका मेखला
D. उप-सहारा मेखला
Ans. A
33. जनांकिकी संक्रमण के अन्तिम चरण में प्रवास की प्रकृति होती है :
A. नगर से नगर प्रवास
B. नगर से गांव प्रवास
C. गांव से नगर प्रवास
D. गांव से गांव प्रवास
Ans. B
34. विकासशील देशों की जनसंख्या नीति है :
A. जनसंख्या वृद्धि को रोकना
B. लिंग भेद को कम करना
C. मानव स्वास्थ्य संवर्धन
D. उपर्युक्त सभी
Ans. D
35. निम्नलिखित में से कौनसा एक ग्रामीण अधिवास का प्रकार नहीं है ?
A. प्रकीर्ण
B. अर्द्ध-केन्द्रित
C. सघन
D. वृत्ताकार
Ans. D
36. नगरीय संरचना का बहु-नाभिक मॉडल किसने दिया था ?
A. हैरिस तथ उलमैन
B. एच. हयाट
C. आर.एल. सिंह
D. जे. फ्रेडरिक
Ans. A
37. कौनसा एक झील स्थित नगर नहीं है ?
A. डेट्रॉयट
B. उदयपुर
C. शिकागो
D. वाराणसी
Ans. D
38. किसने कहा था “नगर अनासास ही जन्म नहीं लेते हैं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र विविध कार्यों के लिए नगरों को जन्म देते हैं”?
A. मार्क जेफरसन
B. वाल्टर क्रिस्ट्रालर
C. पीटर हैगेट
D. ई. डब्ल्यू. बर्गेस
Ans. A
39. निम्नलिखित में कौन श्रम प्रधान उद्योग है ?
A. पेट्रोरसायन
B. ऐलुमिनियम
C. जूट टेक्टाइल्स
D. खाद्य प्रसंस्करण
Ans. C
40. विश्व में सबसे अधिक प्राकृतिक रबर का उत्पादक है :
A. ब्राजील
B. थाईलैण्ड
C. भारत
D. मलेशिया
Ans. B
41. कौन सही सुमेलित नहीं है ?
A. चलवासी पशुचारण – मंगोलिया
B. निर्वाहक अनाज – मिस्र
C. गहन निर्वाहन चावल – बांग्लादेश
D. प्रारंभिक कृषि – अर्जेण्टाइना
Ans. D
42. पेट्रोलियम नहीं पाया जाता है :
A. सुपीरियर झील
B. फारस की खाड़ी
C. कैस्पियन झील
D. माराकाइबो झील
Ans. A
43. निम्नलिखित में कौनसी सबसे लम्बी रेल लाइन है ?
A. कनेडियन पैसिफिक रेलवे
B. कनेडियन नेशनल रेलवे
C. यूनियन पैसिफिक रेलवे
D. ट्रांस आस्ट्रेलियन रेलवे
Ans. A
44. निम्न में कौन सुमेलित नहीं है ?
A. ग्राण्ड बैंक – यू.एस.ए. तथा कनाडा
B. ग्रेट फिशर बैंक – नॉर्वे
C. डॉगर बैंक – यू.के.
D. हॉन्सू बैंक – द. कोरिया तथा चीन
Ans. D
45. कौनसा सही नहीं है ?
A. व्यावसायिक दुग्ध उत्पादन – डेनमार्क
B. व्यावसायिक अनाज एवं पशुपालन – चीन
C. बागवानी कृषि – फ्रांस
D. व्यावसायिक अनाज उत्पादन – आस्ट्रेलिया
Ans. B
46. बागाती कृषि नहीं पाई जाती है :
A. घाना
B. आइवरी कॉस्ट
C. नाइजीरिया
D. मोरक्को
Ans. D
47. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है ?
A. माओरी – न्यूजीलैण्ड
B. मसाई – बुरकिना फासो
C. बुशमैन – कालाहारी
D. नार्डिक – स्कैन्डिनेविया
Ans. B
48. दक्षिण अफ्रीका देश को सबसे बड़ी जनजाति कौनसी है ?
A. सैन बुशमैन
B. मसाई
C. हौशा
D. जुलू
Ans. D
49. पिग्मी जनजाति किस नदी घाटी से सम्बन्धित है ?
A. कांगो
B. सिन्धु
C. तुनासन
D. नील
Ans. A
50. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है ?
देश राजधानी
A. माली – बामाको
B. बुरकिना फासो – औगाडौगू
C. इथोपिया – असमारा
D. दक्षिण सूडान – जुबा
Ans. C
51. निम्नलिखित में से कौनसा एक सार्क का सदस्य नहीं है ?
A. भूटान
B. मॉरीशस
C. मालदीव
D. अफगानिस्तान
Ans. B
52. प्रजातीय समूहों का पता लगाने में किसको शामिल नहीं किया जाता ?
A. त्वचा रंग
B. बाल
C. रक्त समूह
D. उंगली
Ans. D
53. निम्नलिखित में से कौन प्रदेश के प्रकार नहीं है ?
A. दामोदर प्रदेश
B. समरूप प्रदेश
C. कार्मिक प्रदेश
D. अस्थायी प्रदेश
Ans. A
54. संचयी कार्योत्पादन उद्धावन एवं स्थानिक अंत:क्रिया के सिद्धांत को किसने दिया था ?
A. डब्ल्यू रेस्टोव
B. फ्रीडमैन
C. हार्टशॉर्न
D. जी. मिरडल
Ans. D
55. निम्नलिखित में से कौन प्रदेश के सिमांकन से सम्बन्धित नहीं है ?
A. अशोक मित्रा
B. एम.एन. पाल
C. डब्ल्यू. रोस्टोव
D. आर.पी. मिश्रा
Ans. C
56. निम्नलिखित में से कौनसी पंचवर्षीय योजना ने सर्वप्रथम संतुलित प्रादेशिक विकास पर एक विशिष्ट अध्याय को योजना दस्तावेज में शामिल किया ?
A. तीसरी
B. चौथी
C. पाँचवी
D. छठी
Ans. A
57. निम्नलिखित में से कौनसे आयोग का गठन पिछड़े क्षेत्रों के पहचान हेतु मानदंड निर्धारित करने के लिए किया गया ?
A. एन.एन. वांचु
B. बी. डी. पांडे
C. ए.वी. श्रीनिवासन
D. के.वी. सुंदरन
Ans. B
58. निम्नलिखित में से कौनसी विधि कार्मिक प्रदेशों के सीमांकन हेतु प्रयुक्त की जाती है ?
A. निश्चित सूचकांक विधि
B. समूह विधि
C. प्रवाह विश्लेषण
D. परिवर्ती सूचकांक विधि
Ans. C
59. निम्नलिखित में से कौन कृषि विकास नियोजन हेतु सबसे ज्यादा उपयुक्त प्रतीत होता है ?
A. मृदा पेटी
B. वनस्पति पेटी
C. कृषि जलवायु पेटी
D. जलवायु पेटी
Ans. C
60. कॉलमों को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूटों से सही उतर का चयन कीजिए :
(A) (B)
a. नर्मदा i. श्री साइलम बाँध
b. कृष्णा ii. ओमकारेश्वर बाँध
c. कावेरी iii. बगलिहार बाँध
d. चेनाब iv. मेटूर बाँध
कूट :
(a) (b) (c) (d)
A. (ii) (i) (iv) (iii)
B. (ii) (iii) (iv) (i)
C. (i) (ii) (iii) (iv)
D. (iv) (iii) (ii) (i)
Ans. A
61. कोपेन के अनुसार भारतीय प्रायद्वीप के अधिकांश भाग पर जलवायु है :
A. Am
B. Aw
C. As
D. Af
Ans. B
62. i. जीवाश्म की प्रचुरता
ii. अत्यधिक कैल्सियस
iii. गेहूँ तथा चावल के अनुकूल
iv. मृदा अपरदन से प्रभावित
उपर्युक्त कथन सम्बन्धित हैं :
A. जलोढ़ मिट्टी से
B. लैटेराइट मिट्टी से
C. काली मिट्टी से
D. लाल मिट्टी से
Ans. A
63. भारत में सर्वाधिक मछली का उत्पादन होता है :
A. केरल में
B. महाराष्ट्र में
C. प. बंगाल में
D. गुजरात में
Ans. A
64. भारत में कोयला का सर्वाधिक भण्डार एवं उत्पादन होता है :
A. छतीसगढ़ में
B. झारखण्ड में
C. प. बंगाल में
D. महाराष्ट्र में
Ans. B
65. सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व पाई जाती है :
A. केरल में
B. पं. बंगाल में
C. बिहार में
D. उत्तर प्रदेश में
Ans. C
66. सर्वाधिक महिला साक्षरता दर पाई जाती है :
A. महाराष्ट्र
B. हिमाचल प्रदेश
C. उत्तराखण्ड
D. गुजरात
Ans. B
67. कॉलमों को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(A) (B)
a. एच. एम.टी i. साहिबाबाद
b. टैंक ii. बोंगाईगांव
c. पेट्रोरसायन iii. अवाड़ी
d. रडार सामग्री iv. कालामाजरी
कूट :
(a) (b) (c) (d)
A. (ii) (i) (iv) (iii)
B. (ii) (iii) (iv) (i)
C. (i) (ii) (iii) (iv)
D. (iv) (iii) (ii) (i)
Ans. D
68. शिमला से दिल्ली जाने वाली की संख्या तथा उनकी आवृत्ति को किस विधि द्वारा प्रदर्शित कर सकते हैं?
A. सममान रेखा मानचित्र
B. प्रवाह मानचित्र
C. बिन्दु मानचित्र
D. कोरोक्रोमैटिक मानचित्र
Ans. B
69. निम्नलिखित में से कौनसा एक उचित मिलान है ?
A. आइसोनेफ – मेघाच्छन्नता
B. आइसोहेल – ऊंचाई
C. आइसोनिफ – सूर्य का प्रकाश
D. आइसोबाथ – लवणता
Ans. A
70. स्थालाकृति मानचित्र किसके द्वारा प्रकाशित किया जाता है ?
A. जियोग्राफिकल सर्वे ऑफ इण्डिया
B. सर्वे ऑफ इण्डिया
C. जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया
D. गवर्नमेंट ऑफ इण्डिया
Ans. B
71. निम्नलिखित में कौन-सा एक भारतीय सुदूर संवेदन से सम्बंधित है ?
A. नासा
B. नासडा
C. एन.आर.एस.ए.
D. नैटमो
Ans. C
72. निम्नलिखित में कौनसा एक भौगोलिक सूचना प्रणाली से सम्बंधित है ?
A. वेक्टर
B. ग्राउण्ड ट्रूथिंग
C. निदेंभ चिह्र
D. जी.पी.एस.
Ans. A
73. निम्नलिखित में कौन-सा एक वायु फोटो विश्लेषण से सम्बन्धित नहीं है ?
A. स्टीरियोस्कोप
B. ऊर्ध्वाधर फोटोचित्र
C. ग्राउण्ड कन्ट्रोल प्वाइन्ट (जी.सी.पी.)
D. फोटोमोजैइक
Ans. C
74. गुणांक सहसम्बंध के मूल्य का परिसर होता है :
A. + 2.00 से -1.00
B. + 0.00 से – 1.00
C. -1.00 से + 1.50
D. -1.00 से + 1.00
Ans. D
75. सांख्यिकी एक संख्यात्मक मात्रा है, जिसकी गणना निम्नलिखित में से किसके द्वारा की जाती है?
A. जनसंख्या
B. नमूना/आदर्श
C. आंकड़ा
D. अवलोकन
Ans. B
HP SET GEOGRAPHY PAPER 3, 2015
HP SET EXAM HP PSC EXAM
सभी प्रश्नों के उत्तर पीएससी के द्वारा जारी रिवाइज्ड आंसर की से लिए गए हैं। अगर आपको किसी प्रश्न के उत्तर में कोई संदेश हो तो मेसेज करें।
मुख्यमंत्री ने स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर कांऊसिल की वेबसाइट का शुभारम्भ किया
STATE ELIGIBILITY TEST-2026
HP SET EXAM 2026 apply, through “Online” mode only
HP PSC HP SET GEOGRAPHY PAPER 2, 2015
HP PSC HP SET ENGLISH PAPER 3, 2015
HP PUBLIC SERVICE COMMITION HP SET ENGLISH PAPER 2, 2015