himachal news BJP leader Rajendra Rana raised questions on the recruitment of consultants, OSDs and retirees in the CM's office
भाजपा नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने आरडीजी खत्म होने पर चल रही बहस के बीच सीधे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से सवाल किया कि जब प्रदेश में आर्थिक संकट है तो सीएम ऑफिस में अपने मित्रों की फौज क्यों तैनात की है। सीएम ऑफिस में सलाहकार,ओएसडी और रिटायर अफसरों के 32 लोगों की फौज काम कर रही है। जिनको लााखों का वेतन के साथ गाड़ी बंगला की सुविधा भी दी है। इसी प्रकार सरकार ने 50 से अधिक चेयर मैन और बाइस चेयरमेन लगा दिया है। जिनका वेतन भी हजारों की जगह लाखों कर दिया है। जो इनटाइटल भी नहीं है उनको लााखों रुपए की गाड़ी खरीदी जा रही है। राजेंद्र राणा ने ऊना में प्रेस काँफ्रेस में कहा कि सरकार केएडिशन एडवोकेट जनरल भी 80 से अधिक लगाए है। राजेंद्र राणा ने सवाल किया कि अपने मित्रों की नियुक्ति केंद्र से पूछकर की है। राणा ने आरोप लगाया कि सीएम को प्रदेश हित की कोई चिंता नहीं है। वह अपने मित्रों पर करोड़ों रुपए खर्च कर प्रदेश को कंगाल कर रहे हैं।
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance
We’ve fulfilled every promise made to people of Punjab & remain committed to fulfilling every assurance in future as well: CM Bhagwant Singh Mann*
Proposed India–US trade deal could cripple Punjab’s farm economy & hurt rural livelihoods: Laljit Singh Bhullar*