Anand Sharma will be surrounded by allegations of outsider and parachute candidate in Kangra
भाजपा ने किया आक्रामक हमला तो मुख्यमंत्री सुक्खू उतरे सफाई देने
संदीप उपाध्याय
शिमला. कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा अभी कांगड़ा पहुंचे भी नहीं है, उससे पहले ही बाहरी और पैराशूट प्रत्याशी के आरोपों से घिरते नजर आ रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा पर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के बाहर का नेता बताकर घेरना शुरु कर दिया है। वहीं भाजपा नेताओं ने आनंद शर्मा को पैराशूट नेता बताकर घेरा है। वहीं आनंद शर्मा को बचाव करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू उतरे और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के होकर बनारस से चुनाव लड़ते हैं, आनंद शर्मा तो हिमाचल से ही है। आनंद शर्मा ने राज्यसभा सांसद रहते हुए कांगड़ा के लिए बहुत विकास किया है, ऐसा मुख्यमंत्री ने अपनी सफाई देते हुए दावा भी किया है।
आनंद शर्मा मूल रुप से शिमला के रहने वाले हैं, लेकिन राजनीति का अधिकांश सफर दिल्ली से राष्ट्रीय राजनीति में तय किया है। हिमाचल में एक बार शिमला से विधानसभा का चुनाव लड़े और हार गए थे। इसके बाद न तो कभी विधानसभा चुनाव लड़े और न ही कभी लोकसभा के लिए मैदान में उतरे। राष्ट्रीय राजनीति में प्रभावशाली होने के कारण हिमाचल से राज्यसभा के सदस्य बनते रहे।
केंद्र में कांग्रेस की सरकार के समय आनंद शर्मा मंत्री भी रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस हाईकमान खासतौर से गांधी परिवार के साथ सियासी मतभेद उजागर हुए। गांधी परिवार के निर्णयों का विरोध करने वाले कांग्रेसी नेताओं के साथ आनंद शर्मा को जी-23 गुट सक्रिय सदस्य के रुप में देखा गया। कांग्रेस नेताओं का जी-23 गुट गांधी परिवार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता रहा है।
अब अचानक कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से आनंद शर्मा को उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस ने सबको चौका दिया है। आनंद शर्मा की उम्मीदवारी की घोषणा होने से प्रदेश के कांग्रेस नेता भी आश्चर्य में रहे। अब कांग्रेस पार्टी ने आनंद शर्मा को उम्मीदवार बना दिया है तो तय है कि सभी कांग्रेस सरकार के मंत्री, विधायक और संगठन के नेता उन्हें जिताने के लिए एकजुटता के साथ मैदान में उतरेंगे। आनंद शर्मा की एक राष्ट्रीय नेता के रुप में पहचान है और अच्छे वक्ता भी हैं। जिससे जनता के वोट देने के लिए प्रभावित करने में सक्षम हैं।
कंगना के खिलाफ बाहरी होने को मुद्दा बनाकर कांग्रेस कर रही आक्रमण
कांगड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा की तरह भाजपा ने मंडी संसदीय क्षेत्र में कंगना रणौत को प्रत्याशी बनाया है। कंगना रणौत मूल रुप से मंडी संसदीय क्षेत्र की रहने वाली है। उनका घर मंडी जिले के भांवला में भी है और मनाली में भी कंगना ने अपना घर बनाया है। कंगना फिल्म अभिनेत्री हैं तो मुंबई में ही रहती हैं। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह लगातार कंगना को राजनैतिक पर्यटक बताकर हमला कर रहे हैं कि चुनाव के बाद वह मुंबई चली जाएंगी। यह आरोप भाजपा आनंद शर्मा पर लगाकर चुनाव में मुख्य मुद्दा बनाएगी। आनंद शर्मा का घर भी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में कहीं नहीं हैं, वहीं कंगना तो मंडी की ही रहने वाली हैं। इसलिए बाहरी होने का मुद्दा आनंद शर्मा के खिलाफ भाजपा मजबूती से उठाएगी। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज मूल रुप से कांगड़ा जिले के ही रहने वाले हैं। जिससे चुनाव में बाहरी बनाम लोकल का मुद्दा उठ रहा है।
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance
We’ve fulfilled every promise made to people of Punjab & remain committed to fulfilling every assurance in future as well: CM Bhagwant Singh Mann*
Proposed India–US trade deal could cripple Punjab’s farm economy & hurt rural livelihoods: Laljit Singh Bhullar*