श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के साथ लगते गांव डाढ के मेला ग्राउंड में एक स्थानीय ट्रक चालक ने सोए हुए चार बच्चों पर ट्रक चढ़ा दिया। इससे एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, एक की दोनों टांगें कट गईं और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चालक घटनास्थल से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ प्रवासी बच्चे डाढ में लगने वाले मेले में अपने माता-पिता के साथ आए हुए थे तथा रात्रि को मेला मैदान में ही सोए हुए थे। इस दौरान एक ट्रक उक्त सोए हुए बच्चों पर चढ़ गया, जिसके चलते अमित कुमार (9) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दीपक (12), कर्ण (7) तथा कुणाल (5) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान मची चीखोपुकार को सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे तथा घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी रवि कुमार के विरुद्ध आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। वहीं मृतक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
Chief Minister inaugurates and lay foundation stones worth Rs. 32 crore
BJP should tell whether it supports State’s RDG plan: CM
भाजपा नेता राजेंद्र राणा में सीएम ऑफिस में सलाहकारों, ओएसडी और रिटायरियों की भर्ती पर उठाए सवाल
BJP leaders in dilemma, failed to clarify stand on RDG: Chief Minister
CM directs retention of Lien to protect promotion avenues of CBSE Teachers
State Interest is Supreme; Congress Cannot Shift Its Financial Mismanagement Burden onto the Centre” — Dr. Rajeev Bindal