कांगड़ा : धर्मशाला के निकटवर्ती खनियारा के लूंटा क्षेत्र में एक युवक ने पहाड़ी से कूदकर अपनी जान दे दी। युवक की पहचान 27 वर्षीय परविंद्र के रूप हुई है। युवक रैहन क्ष्रेत्र का निवासी था। शनिवार सुबह परविंद्र अपने परिवार से बाजार जाने की बात कहकर बाइक पर निकला था और बाद में लूंटा पहुंचकर पहाड़ी से गहरी खाई में कूद गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस थाना धर्मशाला और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। शव का पोस्टमार्टम रविवार को करवाया जाएगा। पुलिस ने शव की पहचान परविंद्र की बाइक के आधार पर की और उसके परिवार को सूचना दी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एसएचओ धर्मशाला नारायण सिंह और एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने घटना की पुष्टि की है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
CM orders launch of 4th phase of BPL identification survey from 1st February
प्रदेश के इतिहास में पहली बार सभी पंचायतों में नियुक्त होंगे प्रशासक : जयराम ठाकुर
मान सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, गन्ने पर 68.50 रुपए प्रति क्विंटल सब्सिडी को मंजूरी*
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत की
नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने पर बदलेंगे हिमाचल की सियासत के समीकरण
CM Bhagwant Singh Mann’s efforts to attract investment bear fruit; South Korea steps forward to provide technological support to Punjab’s agriculture sector*
Guru Ravidas Ji’s message is as relevant today as it was 600 years back – Sukhbir Singh Badal.