Punjab to have 3,100 playgrounds soon as Punjab Govt is giving major push to sports culture in state: Harjot Singh Bains*
**
**• 69वीं नेशनल स्कूल खेलों की मेजबानी से पंजाब राष्ट्रीय स्तर पर स्पोर्ट्स हब के रूप में उभर रहा है: बैंस
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा लुधियाना में 69वीं नेशनल स्कूल खेलों का उद्घाटन; 1000 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
पंजाब की खेल नीति से मिल रहे सकारात्मक परिणाम: बैंस**
चंडीगढ़/लुधियाना, 06 जनवरी – पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा आज लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में 69वीं नेशनल स्कूल खेलों का औपचारिक उद्घाटन किया गया। 16 जनवरी तक चलने वाली इन खेलों में केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और विद्या भारती स्कूलों सहित सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों तथा अन्य शिक्षा संस्थाओं के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा कि इन खेलों के दौरान जूडो अंडर-14 (लड़के एवं लड़कियां), ताइक्वांडो अंडर-14 (लड़कियां) तथा गतका अंडर-19 (लड़के एवं लड़कियां) के रोमांचक मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि ये खेल मुकाबले स्थानीय बी.सी.एम. आर्या मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल, शास्त्री नगर, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल पी.ए.यू., लुधियाना तथा ओपन एयर थिएटर पी.ए.यू., लुधियाना सहित विभिन्न स्थानों पर करवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि पंजाब के साथ लुधियाना शहर के लिए भी यह बड़ी गौरव की बात है जहां 69वीं नेशनल खेलों के आयोजन का अवसर मिला है जिसमें पूरे पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, आंध्र प्रदेश, नॉर्थ ईस्ट से 1000 से अधिक खिलाड़ी तथा 350 से अधिक कोच पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि ठंड होने के बावजूद प्रशासन द्वारा पहले से ही पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं जिनमें खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन, परिवहन, सुरक्षा के लिए पी.सी.आर. टीमें तैनात करना, खेल मैदानों में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाना आदि शामिल हैं।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार खेल आधारभूत संरचना के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है जिसके तहत विभिन्न गांवों एवं शहरों में 3100 खेल मैदानों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, अर्थात आने वाले समय में पंजाब के हर गांव में खेल स्टेडियम होगा।
प्रदेश को खेलों में अग्रणी बनाने के लिए, उन्होंने आगे बताया कि खेल नर्सरियों में बड़े स्तर पर बॉक्सिंग, हॉकी, कबड्डी तथा अन्य विभिन्न खेलों के लिए कोचों की भर्ती की जा रही है तथा खिलाड़ियों की डाइट में भी वृद्धि की गई है।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा खेल नीति बनाई गई है जिसमें पहली बार ऐसा हुआ है कि जब किसी खिलाड़ी का एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ, वर्ल्ड चैंपियनशिप तथा ओलंपिक के लिए चयन होता है तो पंजाब सरकार चयनित खिलाड़ियों को एडवांस पेमेंट करेगी ताकि खिलाड़ी अपनी सुविधा अनुसार खुलकर तैयारी कर सके जबकि अन्य प्रदेशों में खिलाड़ियों को मेडल लाने के बाद ध्यान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस खेल नीति को लागू करने के बाद पंजाब में मेडलों की संख्या में इजाफा हुआ है।
शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा कि पंजाब के लिए यह बहुत बड़ा गौरव है कि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, भारतीय हॉकी टीम पंजाबियों की कप्तानी के अधीन शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। भारत की हॉकी टीम में पंजाबियों की बहुसंख्या यह संकेत दे रही है कि हमारा पंजाब प्रदेश खेलों के क्षेत्र में अपनी पुरानी पहचान बहाल करने की ओर बढ़ रहा है।
इस अवसर पर विधायक दलजीत सिंह भोला गरेवाल, मेयर प्रिंसिपल इंदरजीत कौर, डायरेक्टर सेकंडरी एजुकेशन गुरिंदर सिंह सोढ़ी, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर, डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर, जिला शिक्षा अधिकारी डिंपल मदान, जिला खेल अधिकारी कुलदीप चुघ तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
——
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*