शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता कोई भी ऐसा अवसर नहीं जाने देते जब वे हिन्दू समाज को डटकर गाली ने दें। गंगा मैय्या में स्नान करना, महाकुंभ में जाना देश की पवित्र नदियां गंगा, यमुना, नर्मदा, सिंधु, कावेरी, कृष्णा, गोदावरी, ब्रह्मपुत्र इत्यादि सब हमारी धरोहर है और हजारों-लाखों सालों से कुंभ का महायज्ञ देश में होता आया है, ये हमारी सांस्कृतिक विरासत है। कंुभ और महाकंुभ का आयोजन विभिन्न प्रकार की जो अनेकता है उसमें एकता का प्रदर्शन है परन्तु राहुल जी को तो किसी तरह देश को बांटना है, वो जाति के आधार पर बांटे, धर्म के आधार पर बांटे केवल वोट प्राप्ति का लक्ष्य रखकर भारत को विभाजित करना है।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि आज हम याद करना चाहेंगे 1947 में देश का धर्म के आधार पर बंटवारा किया गया, लाखों-लाखों लोगों को अपना जीवन बलिदान करना पड़ा, करोड़ो-करोड़ो लोग बेघर हुए और आज पुनः ऐसी परिस्थिति खड़ी करने का प्रयास चल रहा है वो पूरा देश किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि जब चुनाव आता है तो ये लोग मंदिरों में जाकर बड़ी-बड़ी फोटो खिंचवाकर चुनावी हिन्दू बनने का ढोंग रचते हैं, परन्तु सनातन को लगातार हेय दृष्टि से देखना, सनातन का अपमान करना ये इनकी आदत बन चुकी है। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी जानना चाहती है कि क्या दूसरे धर्मावलम्बियों के बारे में, उनके तीज-त्योहारों के बारे में, उनकी यात्राओं के बारे में ये इस प्रकार की बातें कहने की हिम्मत रखते हैं ? आज हम गौरवान्वित हैं कि सारा विश्व महाकंुभ को देखने के लिए उमड़ रहा है। लगातार संविधान की किताब दिखाकर, संविधान तोड़ दिया जाएगा, संविधान खत्म कर दिया जाएगा, हम याद करना चाहते हैं कि लोकतंत्र की हत्या किसने की, राहुल गांधी परिवार ने, नेहरू-गांधी परिवार ने। श्रीमती इंदिरा गांधी ने तो लोकतंत्र को ध्वस्त कर दिया, देश मेें आपातकाल लगा दिया, लाखों लोगांे को जेल की काल कोठरी के पीछे डाल दिया और सभी राजनीतिक दलों पर प्रतिबंध लगा दिया, संैसरशिप लगा दी, मीडिया का गला घोंट दिया। संविधान में ऐसे लगभग 10 बार संशोधन आपातकाल के दौरान किए गए, जो लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत थे।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि केवल वोटों के लालच में, स्वार्थ में, परिवार को गद्दी में बनाए रखने के लिए कांग्रेस पार्टी ने संविधान को अनेको बार तोड़ा। 60 से अधिक बार प्रदेश की चुनी हुई सरकारों को, केवल और केवल कांग्रेस की सरकारे बननी चाहिए, नेहरू-गांधी परिवार का वर्चस्व रहना चाहिए, उन सरकारों को तोड़ा गया। आज जब पूरा देश विकास की गति की ओर अग्रसर है, हमारा राष्ट्र दुनिया के शक्तिशाली राष्ट्रो में उभर रहा है और 2047 में जब नरेन्द्र भाई मोदी ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में संकल्प लेकर आगे बढ़ना शुरू किया है तो ये देश को पीछे ले जाने के लिए कृतसंकल्प दिखाई देते हैं।
CM orders launch of 4th phase of BPL identification survey from 1st February
प्रदेश के इतिहास में पहली बार सभी पंचायतों में नियुक्त होंगे प्रशासक : जयराम ठाकुर
CM congratulates DDT&G on national recognition for ‘Him Parivar’ initiative
नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने पर बदलेंगे हिमाचल की सियासत के समीकरण
सुनील शर्मा बिट्टू : सत्ता की कुर्सी से विधानसभा पहुंचने की रणनीति
मुख्यमंत्री ने स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर कांऊसिल की वेबसाइट का शुभारम्भ किया
CM Bhagwant Singh Mann’s efforts to attract investment bear fruit; South Korea steps forward to provide technological support to Punjab’s agriculture sector*
Guru Ravidas Ji’s message is as relevant today as it was 600 years back – Sukhbir Singh Badal.