चंडीगढ़, 27 जनवरी
पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमृतसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की बेअदबी की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस दोषियों को कानून के कटघरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करेगी कि उन्हें इस घृणित कृत्य के लिए कड़ी से कड़ी सजा मिले।
यहां जारी एक प्रेस बयान में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस शर्मनाक अपराध के पीछे के असली साजिशकर्ताओं की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पंजाब सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि जब तक सभी साजिशकर्ताओं को न्याय के दायरे में नहीं लाया जाता, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।
पंजाब के लोगों से भारतीय संविधान में निहित मूल्यों और डॉ. अंबेडकर की विरासत को बनाए रखने के लिए शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि हमें बाबा साहेब की विरासत का सम्मान करते हुए ऐसी विभाजनकारी और नफरत फैलाने वाली हरकतों का एकजुट होकर सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं पीरो की धरती है और यहां नफरत के बीज नहीं पनप सकते। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की भाईचारा संस्कृति सदियों से कायम है और आगे भी बनी रहेगी।
CM Bhagwant Singh Mann’s efforts to attract investment bear fruit; South Korea steps forward to provide technological support to Punjab’s agriculture sector*
Guru Ravidas Ji’s message is as relevant today as it was 600 years back – Sukhbir Singh Badal.
मंत्री अरोड़ा ने नगर निगम आयुक्तों, शहरी विकास के ए.डी.सी. तथा सुधार ट्रस्टों के ई.ओ. के साथ की बैठक, स्थानीय निकायों के सभी कार्यों की ली समीक्षा*
मान सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, गन्ने पर 68.50 रुपए प्रति क्विंटल सब्सिडी को मंजूरी*
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत की
CM orders launch of 4th phase of BPL identification survey from 1st February