जिला कुल्लू के बंजार उप मंडल के तहत आने वाले चिपणी में एक कार के खाई में गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति घायल हो गए हैं। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।मिली जानकारी के अनुसार आनी के जाओं गांव के 25 वर्षीय शमशेर सिंह पुत्र डोला सिंह ने पुलिस को बताया कि वह आनी के नथेला गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र शिव राम व जाओं गांव निवासी जोगिंदर सिंह पुत्र भगवान दास के साथ कार में सवार होकर चिपणी गांव जा रहे थे इसी दौरान चिपणी के पास दूसरे वाहन को पास देते हुए उनकी कार खाई में गिर गई।
कार में सवार तीनों व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बंजार अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने जोगिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो घायलों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance