पशु पालन विभाग में गबन का मामला सतर्कता विभाग को सौंपा
ऊना 18 अगस्त: कैग रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान उपनिदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन कार्यालय सोलन में वित्तीय अनियमितता पर गबन का मामला सतर्कता विभाग को सौंप दिया गया है। जबकि गबन की अवधि के दौरान उपनिदेशक कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों के विरूद्ध भी विभागीय जांच जारी है। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गबन की कुल 99 लाख 77 हजार 886 रूपये की राशि में से सम्बन्धित कर्मचारी से 57 लाख 92 हजार 522 रूपये वसूल कर ली गई है जबकि शेष राशि की कटौती कर्मचारी के मासिक वेतन से की जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि विभागीय जांच में पाया गया कि कार्यालय के एक कर्मचारी द्वारा विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत प्राप्त की गई 65 लाख 33 हजार 690 रूपये की धनराशि को सरकारी खजाने में जमा न करवाकर इसका गबन किया गया। लेकिन लेखा परीक्षा के दौरान बकरी पालन योजना, कुक्कुट पालन योजना व पशु आहार योजना में भी राशि का गबन पाया गया जिससे कुल 99 लाख 77 हजार 886 रूपये की वसूल की जा रही है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
CM launches prepaid taxi service for 26 locations from ISBT Tutikandi
स्वाभिमान,राजनीति में महंगा होता है, कीमत चुकानी पड़ती है : आनंद शर्मा
आम कार्यकर्ता को भी मिल सकती है बड़ी कुर्सी, कांग्रेस ने दिया साफ संदेश
सुक्खू अब कार्यकर्ताओं के दिलों के राजा बन गए
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है