मोदी के प्रति विश्वास ही किसान को बना रहा आत्मनिर्भर, फर्जी किसानों की पोल भी खुली
शिमला – भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की नौंवी किस्त जारी कर देश के अन्नदाता को बड़ी राहत दी है। देश के हर किसान को आत्मनिर्भर बनाने वाली इस योजना में 19800 करोड़ रुपये पहुंचाना अपने आप में एक रिकार्ड है। यह देश की एकमात्र योजना है, जिसके तहत इतनी बड़ी राशि एकमुश्त जारी की जाती है। यह प्रधानमंत्री मोदी की देश के किसानों को खुशहाल बनाने के उनके वायदे को पूरा करने वाली योजनाओं का अहम पड़ाव है है। इसका परिणाम इस साल देश में रिकॉर्ड पैदावार के रूप में दिखा है।
उन्होंने कहा कि जो छोटा किसान पैसे की कमी के कारण कृषि से विमुख हो रहा था, इस योजना ने उसे फिर से खेतों में लौटने का हौसला दिया है। 9.75 करोड़ किसानों के खाते में दो हजार रुपये भेजे गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी किसानों के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस साल धान के सीजन में एमएसपी के तहत सबसे बड़ी खरीद की गई है। धान किसानों को 1.70 लाख करोड़ रुपये सीधे बैंक खातों में दिए गए। मोदी को किसानों का विरोधी बताने वालों का झूठ भी बेनकाब हो गया है। दशकों तक खुद को किसान हितैषी बताने वाली कांग्रेस का चेहरा भी गरीब किसानों के सामने बेनकाब हो गया है। किसान आंदोलन को हवा देकर देश को वरगलाने की कोशिशें भी दम तोड़ चुकी हैं। यह किसानों का मोदी के प्रति विश्वास ही है कि उसने अपनी ऊर्जा फर्जी किसानों के साथ खड़े होने की बजाय देश का अन्न भंडार भरने में लगाई।
CM orders launch of 4th phase of BPL identification survey from 1st February
प्रदेश के इतिहास में पहली बार सभी पंचायतों में नियुक्त होंगे प्रशासक : जयराम ठाकुर
CM congratulates DDT&G on national recognition for ‘Him Parivar’ initiative
नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने पर बदलेंगे हिमाचल की सियासत के समीकरण
सुनील शर्मा बिट्टू : सत्ता की कुर्सी से विधानसभा पहुंचने की रणनीति
मुख्यमंत्री ने स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर कांऊसिल की वेबसाइट का शुभारम्भ किया
CM Bhagwant Singh Mann’s efforts to attract investment bear fruit; South Korea steps forward to provide technological support to Punjab’s agriculture sector*
Guru Ravidas Ji’s message is as relevant today as it was 600 years back – Sukhbir Singh Badal.