स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि कोविड-19 के खिलाफ चुनौतीपूर्ण लड़ाई में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान को प्रभावी तरीके से संचालित किया जा रहा हैं, जिसके फलस्वरूप राज्य में कुल लक्षित आबादी में से 70 प्रतिशत से अधिक आबादी को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रभावी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के कारण ही राज्य सरकार प्रदेश में कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफल रही है।
उन्होंने कहा कि आकड़ों के अनुसार राज्य में लगभग 55 लाख 23 हजार पात्र लोग है, जिनका कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण किया जाना है। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के दृष्टिगत राज्य में अब तक 38,90,475 लोगों को केाविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य में 13,10,577 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक भी दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक कुल 52,01,052 डोज कोविड-19 वैक्सीन की लगाई जा चुकी है।
प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में युवा वर्ग यानी 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में 16,73,850 युवाओं को वेैक्सीन की पहली खुराक और 6547 को दूसरी खुराक, 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 19,05,265 लोगों को पहली खुराक और 11,82,541 लोगों को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ता श्रेणी में 86,956 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक और 72263 लोगों को दूसरी खुराक जबकि अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ता श्रेणी में 2,28,738 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक और 51,198 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक 04 अगस्त, 2021 तक लगाई जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 महामारी का प्रभाव कम हुआ है लेकिन यह वैश्विक महामारी समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर से बचाव के दृष्टिगत टीकाकरण के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार जैसे परस्पर दूरी बनाए रखना, साबुन-पानी से हाथ धोना या सैनिटाईजर से हाथ साफ करना और मास्क का उपयोग करना आदि नियमों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
.0.
CM orders launch of 4th phase of BPL identification survey from 1st February
प्रदेश के इतिहास में पहली बार सभी पंचायतों में नियुक्त होंगे प्रशासक : जयराम ठाकुर
CM congratulates DDT&G on national recognition for ‘Him Parivar’ initiative
नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने पर बदलेंगे हिमाचल की सियासत के समीकरण
सुनील शर्मा बिट्टू : सत्ता की कुर्सी से विधानसभा पहुंचने की रणनीति
मुख्यमंत्री ने स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर कांऊसिल की वेबसाइट का शुभारम्भ किया
CM Bhagwant Singh Mann’s efforts to attract investment bear fruit; South Korea steps forward to provide technological support to Punjab’s agriculture sector*
Guru Ravidas Ji’s message is as relevant today as it was 600 years back – Sukhbir Singh Badal.