शिमला. भाजपा मिशन रिपीट करने को लिए राजधानी से लेकर बूथ तक सक्रिय हो गई। विधानसभा चुनाव 2022 में विजय पताका लहराने के लिए केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ संगठन के नेताओं की बैठकें भी शुरु हो गई हैं। पार्टी की इसी सक्रियता के साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी सक्रिय हो गए हैं। जनता के बीच प्रेम कुमार धूमल की सक्रियता भाजपा के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल का जनाधार प्रदेश की हर विधानसभा क्षेत्र में है। जिसे पार्टी के नेता बखूबी जानते हैं। धूमल के सक्रिय होने से भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी जोश नजर आ रहा है। प्रेम कुमार धूमल का सुजानपुर से चुनाव लड़ने की तैयारियों के चलते सियासत में यह भी चर्चा है कि प्रदेश के सियासी समीकरण भी बदल सकते हैं। आगे क्या होगा, यह तो समय आने पर ही पता चलेगा, लेकिन लोगों को उम्मीद है। लोगों की उम्मीद इसलिए भी बढ़ी हैं कि केंद्र सरकार में अनुराग ठाकुर को प्रमोशन मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुराग के काम को सराहा और राज्य मंत्री से प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बना दिया। अनुराग के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद समीरपुर में प्रेम कुमार धूमल के दरबार में लगातार समर्थकों का बधाई देने के लिए तांता लगा है। जिससे जमीन स्तर पर यह साफ दिख रहा है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं के इसी जोश और उत्साह को देख धूमल की सक्रियता और बढ़ गई है। इसी सप्ताह धूमल ने पहले हमीरपुर में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तो सुजानपुर मंडल की बैठक में ही कार्यकताओं से आव्हान किया कि मेरा बूथ, सबसे मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर काम में जुट जाएं। जिससे तय है कि पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय होने से भाजपा को संजीवनी मिलेगी। कोरोना संक्रमण के कारण पूर्व मुख्यमंत्री धूमल प्रदेश स्तरीय दौरे नहीं कर रहे हैं। लेकिन अभी चुनाव में डेढ़ साल का समय है। निश्चित है कि चुनाव नजदीक आते ही हर विधानसभा क्षेत्र में धूमल को प्रचार के लिए बुलाया जाएगा, जिससे वह पार्टी के द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार ही प्रदेश स्तर पर प्रचार भी करेंगे। जिससे उनके जनाधार पर फायदा पार्टी के हर प्रत्याशी को मिलेगा और मिशन रिपीट का अभियान मजबूत होगा।
नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने पर बदलेंगे हिमाचल की सियासत के समीकरण
सुनील शर्मा बिट्टू : सत्ता की कुर्सी से विधानसभा पहुंचने की रणनीति
HIM MSME FEST 2026
From ‘Wild weed to Himalayan gold’, CM Sukhu charts a new economic frontier through industrial hemp
कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने राहुल गांधी से मुलाकात की
Light of Education wipes out the darkness of ignorance paving a new path leading to “Renaissance of Enlightenment.”
CM Bhagwant Singh Mann’s efforts to attract investment bear fruit; South Korea steps forward to provide technological support to Punjab’s agriculture sector*
Guru Ravidas Ji’s message is as relevant today as it was 600 years back – Sukhbir Singh Badal.
CM orders launch of 4th phase of BPL identification survey from 1st February