हिमाचल प्रदेश पाॅवर कार्पोरेशन ने 75वां स्वतंत्रता दिवस काॅरपोरेट कार्यालय में गरिमापूर्ण तरीके से मनाया। इस अवसर पर शशि कांत जोशी, निदेशक इलेक्ट्रीकल, हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ध्वाजारोहण किया और निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाऐं दी।
उन्होंने अपने सम्बोधन में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से सम्पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का आहवाहन किया, जिससे विद्युत दोहन द्वारा प्रदेश की आर्थिकी में निगम की भागेदारी सुनिश्चित की जा सके। श्री शशि कांत जोशी ने कहा कि निगम की सभी क्रियान्वित परियोजनाओं में उचित रखरखाव किया जा रहा है जिससे वे अपनी पूर्ण क्षमता के साथ विद्युत उत्पादन कर प्रदेश की आर्थिकी में और अधिक योगदान दे पाएं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पाॅवर काॅरर्पोरेशन की निर्माणाधीन परियोजना 450 मेगावाट क्षमता की शांेगटांेग कड़छम जल विद्युत परियोजना में कार्य प्रगति पर है और इसे हम निश्चित समयअवधि में पूर्ण कर लेगंे। वर्तमान परिपेक्ष में जल विद्युत विकास क्रियान्वयन में परियोजनाओं के निष्पादन में अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जल विद्युत निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण, सुरक्षा उपायों, कानून व्यवस्था और तकनीकी चुनौतियों जैसे मुद््दों को सरलीकृृत करने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता हैं।
CM orders launch of 4th phase of BPL identification survey from 1st February
प्रदेश के इतिहास में पहली बार सभी पंचायतों में नियुक्त होंगे प्रशासक : जयराम ठाकुर
CM congratulates DDT&G on national recognition for ‘Him Parivar’ initiative
नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने पर बदलेंगे हिमाचल की सियासत के समीकरण
सुनील शर्मा बिट्टू : सत्ता की कुर्सी से विधानसभा पहुंचने की रणनीति
मुख्यमंत्री ने स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर कांऊसिल की वेबसाइट का शुभारम्भ किया
CM Bhagwant Singh Mann’s efforts to attract investment bear fruit; South Korea steps forward to provide technological support to Punjab’s agriculture sector*
Guru Ravidas Ji’s message is as relevant today as it was 600 years back – Sukhbir Singh Badal.