चंडीगढ़ , 5 जनवरी – आगामी 4 फरवरी से 8 फरवरी तक अम्बाला कैंट के खडगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण, फिजिकल एवं मेडिकल का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा के अम्बाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकुला और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के वे पुरुष अभ्यार्थी जो की प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए हैं, वे भाग ले सकते हैं।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण के सभी चयनित अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 20 दिसम्बर 2024 को जारी कर दिये गये हैं। ऐसे सभी उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उम्मीदवार लॉग इन आईडी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
इसी प्रकार से 9 फरवरी से 10 फरवरी तक इसी स्थल पर दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल एवं चंडीगढ़ की अग्निवीर महिला (मिलिट्री पुलिस) अभ्यार्थियों की भी भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। इनके एडमिट कार्ड शीघ्र ही जारी किये जायेगे। प्रवक्ता ने आगे बताया कि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती हैं तो मुख्यालय भर्ती कार्यालय अम्बाला के जानकारी कक्ष में प्रात: 10 बजे से दोपहर 02 बजे के बीच में संपर्क कर सकते हैं, ताकि आपकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो सके।
CM Bhagwant Singh Mann’s efforts to attract investment bear fruit; South Korea steps forward to provide technological support to Punjab’s agriculture sector*
Guru Ravidas Ji’s message is as relevant today as it was 600 years back – Sukhbir Singh Badal.
CM orders launch of 4th phase of BPL identification survey from 1st February
प्रदेश के इतिहास में पहली बार सभी पंचायतों में नियुक्त होंगे प्रशासक : जयराम ठाकुर
मान सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, गन्ने पर 68.50 रुपए प्रति क्विंटल सब्सिडी को मंजूरी*