21 मई को रोहतक में आयोजित होगा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि
चंडीगढ़, 14 मई- हरियाणा खेल विभाग द्वारा 21 मई को रोहतक में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इन खेलों में हमारे खिलाड़ियों ने पदक जीतने के साथ-साथ देश और प्रदेश का दिल भी जीता है।
153 पदकों के साथ प्रदेश ने हासिल किया तीसरा स्थान
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित हुए राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 153 पदक जीते, जिसमें 48 स्वर्ण, 47 रजत और 58 कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका में हरियाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन खेलों में हरियाणा के कुल 689 खिलाड़ियों और लगभग 200 स्पोर्ट स्टाफ ने भाग लिया था।
श्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियन गेम्स व कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतकर विश्व भर में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रहे हैं। खिलाड़ियों को इस मुकाम तक पहुंचाने में हरियाणा की खेल नीति का भी अहम योगदान है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2025-26 के लिए खेल विभाग का 1961.79 करोड़ रुपये बजट आवंटित किया है। जबकि पिछले साल खेलों का बजट 1381.79 करोड़ रुपये था। बजट में खेल के मैदानों, खेल सामग्री को बढ़ावा देने व बीमा योजना को लागू करने का पूरा ख्याल रखा गया है। इसी तरह से युवाओं के कौशल को और निखारने पर भी बल दिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तथा इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी में नए उत्कृष्टता केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य खेल परिसरों के बेहतर संचालन व रख-रखाव के लिए पायलट आधार पर दो खेल परिसरों को पीपीपी मोड पर चलाने के लिए दिया जाएगा। अगर इस प्रयोग के नतीजे अच्छे आते हैं तो कुछ अन्य परिसरों को भी इसी नीति से चलाने के लिए चिन्हित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल नर्सरियों की संख्या 1500 से बढ़ाकर 2000 किए जाने का निर्णय लिया गया है, ताकि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी तैयार किया जा सकें।
Continuous comprehensive Evaluation….Himachal Pradesh Celebrates the Power of the Right Question by Training Over 33,500 Teachers
वोकल फार लोकल है देश की मजबूती का आधार-डॉ अरविंद शर्मा
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को मैचिंग ग्रांट देने की घोषणा
Chief Minister inaugurates and lay foundation stones worth Rs. 32 crore
BJP should tell whether it supports State’s RDG plan: CM
भाजपा नेता राजेंद्र राणा में सीएम ऑफिस में सलाहकारों, ओएसडी और रिटायरियों की भर्ती पर उठाए सवाल
BJP leaders in dilemma, failed to clarify stand on RDG: Chief Minister