चंडीगढ़, 9 जनवरी, 2025:
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गलाडा) लुधियाना में तैनात क्लर्क (फ्रंट डेस्क एग्जीक्यूटिव) अनिक्षा देवी को गूगल पे के माध्यम से 1500 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आज यहां
इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि दोषी अनिक्षा देवी, निवासी दशमेश नगर, गांव ईयाली खुर्द, लुधियाना, को अभिजीत सिंह वर्मा, निवासी न्यू दीप नगर, हेबोवाल कलां, लुधियाना की मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज शिकायत की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने ने आगे कहा कि शिकायत के अनुसार, डीलिंग क्लर्क अनिक्षा देवी ने शिकायतकर्ता को प्लॉट की बिक्री के लिए आवश्यक एन ओ सी प्राप्त करने के बदले 4251 रुपए की ऑनलाइन फीस जमा करने को कहा। इसके अलावा, महिला क्लर्क ने एन ओ सी जारी करने के बदले गूगल पे के माध्यम से 1500 रुपए रिश्वत की मांग भी की।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की पुष्टि के दौरान, शिकायतकर्ता द्वारा पेश किए गए मौखिक और दस्तावेजी सबूतों की जांच में लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके बाद, आरोपी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*