* नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने पंजाब एनर्जी डेवलेपमेंट ऑथोरिटी अधिकारियों को 20,000 सोलर पंप लगाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास तेज करने के निर्देश दिए
* कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सोलर पंप लगाने के लिए कंपनी को वर्क ऑर्डर सौंपा
चंडीगढ़, 7 जनवरी:
राज्य के कृषि क्षेत्र को कार्बन-मुक्त बनाने के लिए प्राकृतिक ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार अगले 120 दिनों के भीतर 663 और कृषि सोलर पंप लगाएगी। यह घोषणा आज पंजाब के नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने की।
श्री अमन अरोड़ा ने आज मैसर्ज ए.वी.आई. रिन्यूएबल्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को 663 कृषि सोलर पंप लगाने के लिए वर्क ऑर्डर सौंपा। उन्होंने बताया कि पिछले महीने 2,356 सोलर पंप लगाने के लिए वर्क ऑर्डर जारी किए गए थे।
उन्होंने पंजाब एनर्जी डेवलेपमेंट ऑथोरिटी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों की भलाई के लिए राज्य में 20,000 कृषि सोलर पंप लगाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर प्रयास तेज करें।
उन्होंने बताया कि इस कंपनी का चयन सुचारू और पारदर्शी तरीके से बोली प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है और 3, 5, 7.5 और 10 एच.पी. की क्षमता वाले कृषि सोलर पंपों पर सामान्य श्रेणी के किसानों को 60 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी, जबकि अनुसूचित जाति (एस.सी.) के किसानों को 80 प्रतिशत सब्सिडी मिल सकती है। यह पंप अंधेरे क्षेत्रों (जहां भूमिगत पानी का अत्यधिक उपयोग होता है) में उन किसानों के खेतों में लगाए जाएंगे, जिन्होंने पहले ही अपनी मोटरों पर सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियाँ, जैसे ड्रिप या फव्वारा, स्थापित की हैं।
श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इन सोलर पंपों से न केवल ईंधन की लागत घटेगी, बल्कि यह कृषि क्षेत्र को कार्बन-मुक्त करने में भी मदद करेगा और यह कृषि के अधिक टिकाऊ अभ्यासों को बढ़ावा देगा। अब किसानों को अपनी फसलों को पानी देने के लिए रात को खेतों में नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि ये पंप दिन के समय ही चलेंगे।
इस मौके पर पंजाब एनर्जी डेवलेपमेंट ऑथोरिटी के निदेशक श्री एम.पी. सिंह, संयुक्त निदेशक राजेश बांसल और संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद थे।
CM Bhagwant Singh Mann’s efforts to attract investment bear fruit; South Korea steps forward to provide technological support to Punjab’s agriculture sector*
Guru Ravidas Ji’s message is as relevant today as it was 600 years back – Sukhbir Singh Badal.
मंत्री अरोड़ा ने नगर निगम आयुक्तों, शहरी विकास के ए.डी.सी. तथा सुधार ट्रस्टों के ई.ओ. के साथ की बैठक, स्थानीय निकायों के सभी कार्यों की ली समीक्षा*
मान सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, गन्ने पर 68.50 रुपए प्रति क्विंटल सब्सिडी को मंजूरी*
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत की
डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी द्वारा हल्का गढ़शंकर के विभिन्न गांवों की लिंक सड़कों का उद्घाटन
CM orders launch of 4th phase of BPL identification survey from 1st February