सब हेडिंग- हिमाचल सरकार देगी 1 करोड़ तो पंजाब सरकार ने 2 करोड़ देने का किया ऐलान, वरुण पंजाब की तरफ से ही हॉकी खेलता है।
शिमला. टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण को दो सरकारें इनाम दे रहीं हैं। वरुण मूल रुप से हिमाचल के निवासी हैं लेकिन पढ़ाई लिखाई के साथ हॉकी खेलने का पूरा सफर पंजाब में पूरा किया है। जिससे वरुण को हिमाचल सरकार के साथ पंजाब सरकार भी अपना खिलाड़ी मानकर ईनाम दे रही है। हिमाचल सरकार ने टोक्यों ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के सदस्य वरुण को इनाम देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वरुण कुमार को एक करोड़ रुपए के साथ सरकार डीएसपी पद की नौकरी देगी। हॉकी टीम के सदस्य मूल रुप से चंबा जिले के डलहौजी क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं लेकिन वह वर्षों से पंजाब में रहकर ही हॉकी खेल रहे हैं। वरुण के पिता वर्षों पहले चंबा से पंजाब के जालंधर चले गए थे और वहीं रह रहे थे। वरुण जालंधर की सुरजीत अकादमी का खिलाड़ी हैं और हॉकी के सभी मैच पंजाब की टीम की ओर से खेलता है। ओलंपिक खेल शुरु होने तक हिमाचल के लोगों को यह पता ही नहीं था कि हॉकी की टीम में हिमाचल का खिलाड़ी भी खेलने जा रहा है। लेकिन जब हॉकी टीम में कांस्य पदक जीता, तब सभी खिलाड़यों की जानकारी सामने आई तब पता चला कि टीम का सदस्य वरुण हिमाचल का रहने वाला है। ओलंपिक हॉकी टीम में हिमाचल के खिलाड़ी की जानकारी मुख्यमंत्री और खेल मंत्री को रही हो तो यह वही बता सकते हैं लेकिन मुख्यमंत्री और मंत्री की ओर से पहले कोई शुभकामनाओं का संदेश वरुण के नाम का नहीं देखा गया। लेकिन यह अच्छी बात है कि हॉकी टीम में शामिल हिमाचल के रहने वाले खिलाड़ी को सरकार ने इनाम देने की घोषणा की है। वरुण के पिता ट्रक चलाते हैं। वरुण परिवार सहित जालंधर के मिट्ठापुर गांव में रहते हैं। वहीं, पंजाब सरकार भी भी वरुण को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगी। इसकी घोषणा पंजाब के खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने की। पंजाब सरकार भी वरुण को अपना खिलाड़ी मानती है। भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। वरुण हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के डलहौजी उपमंडल की ओसल पंचायत के रहने वाले हैं। खलंदर गांव निवासी वरुण कुमार का जन्म 25 जुलाई 1995 को हुआ था। वर्तमान में वह परिवार सहित पंजाब के जालंधर में रह रहे हैं। वरुण ने अपनी पढ़ाई डीएवी स्कूल से की है।पंजाब के जालंधर में शिक्षा ग्रहण करने के बाद वरुण अब भारत पेट्रोलियम कंपनी नोएडा में सेवाएं दे रहे हैं। वरुण और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह बचपन के दोस्त हैं।
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance
We’ve fulfilled every promise made to people of Punjab & remain committed to fulfilling every assurance in future as well: CM Bhagwant Singh Mann*
Proposed India–US trade deal could cripple Punjab’s farm economy & hurt rural livelihoods: Laljit Singh Bhullar*
CM Bhagwant Singh Mann interacts with students at School of Eminence in Adampur; Schools
Harjot Singh Bains Tears Into Sukhpal Khaira for Derogatory Remark Against FM Cheema*