धर्मशाला. धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया और उनकी एचएएस पत्नी आशिन शर्मा के बीच झगड़े का मामला अब धर्मशाला कोर्ट में पहुंच गया है। कोर्ट ने विधायक नैहरिया को 31 अगस्त को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। इसके लिए उन्हें कोर्ट से नोटिस जारी किया गया है। गत माह विधायक नैहरिया की पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक वीडिया जारी कर नैहरिया पर मारपीट करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। नैहरिया की पत्नी ने पुलिस को भी शिकायत देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इसके बाद नैहरिया की पत्नी ने पुलिस में केस दर्ज कराने के लिए मना कर दिया था। कुछ माह पहले ही धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने आशिन शर्मा के साथ विवाह किया था। यह प्रेम विवाह था, दोनों के बीच प्रेम की शुरुआत कॉलेज के दिनों में हुई थी लेकिन बीच में ऐसे ही विवाद के कारण ब्रेकअप हो गया था। विधायक बनने के बाद नैहरिया ने फिर से आशिन से संपर्क किया और दोनों विवाह करने को राजी हो गए। यह सब बातें आशिन शर्मा ने अपने वीडियो में बताई थीं। विधायक की पत्नी ने अब नैहरिया से कानूनी रूप से अलग होने की मांग करते हुए याचिका दायर की है। ओशिन के अधिवक्ता मनीष कुमार ने बताया कि न्यायालय ने प्रतिवादी को 31 अगस्त को अदालत में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है।
CM launches prepaid taxi service for 26 locations from ISBT Tutikandi
स्वाभिमान,राजनीति में महंगा होता है, कीमत चुकानी पड़ती है : आनंद शर्मा
आम कार्यकर्ता को भी मिल सकती है बड़ी कुर्सी, कांग्रेस ने दिया साफ संदेश
सुक्खू अब कार्यकर्ताओं के दिलों के राजा बन गए
Chief Minister inaugurates and lay foundation stones worth Rs. 32 crore
BJP should tell whether it supports State’s RDG plan: CM
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance