कर्मचारी अपना दृष्टिकोण नागरिक केंद्रित बनाएं- नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 8 जनवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है और कर्मचारी इस मंदिर का स्तंभ है। किसी भी संस्थान की नींव कर्मचारी होते हैं और यह नींव रूपी कर्मचारी ही किसी संस्थान की मजबूती का प्रमाण होते हैं। इसलिए कर्मचारियों को स्वयं को अधिक से अधिक निपुण बनाना चाहिए।
मुख्यमंत्री आज सेक्टर 26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में हरियाणा विधानसभा के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण और लोकसभा के संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की निदेशक श्रीमती जुबी अमर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम लोकतंत्र के ऐसे मंदिर में काम करते हैं, जहां प्रदेश के विकास से जुड़े जनहित के निर्णय लिए जाते हैं। इस महत्वपूर्ण संस्थान (विधानसभा) को सुचारू रूप से संचालित करने में हम सभी की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आप सभी की निष्ठा, समर्पण ही इस संस्थान की मजबूती और विश्वसनीयता का आधार है। इसलिए हम सभी का आचरण मर्यादित होना चाहिए। हम सभी का लक्ष्य विधानसभा की गरिमा को बनाए रखना है और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना सहयोग देना है। हमें विधानसभा के कार्यों से सम्बंधित सभी विषयों की जानकारी होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में कारगर साबित होगा। हम सभी को विकसित भारत के लिए अपनी भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में डिजिटल युग है। विधानसभा की कार्यवाही को लाखों लोग वर्चुअल माध्यम से लाइव देखते हैं। वर्चुअल माध्यम से कार्यवाही को देखने वाले लोगों को हमारी कार्यक्षमता की प्रवीणता दिखनी चाहिए।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हमें केवल व्यक्तिगत विकास ही नहीं करना बल्कि प्रदेश के हित में कार्य करने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि हमें निष्पक्ष भाव से जनहित के कार्यों के लिए अपनी भूमिका निभानी है। विधानसभा के कार्यों में पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
नागरिक केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को नागरिक केंद्रित दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। कानून बनाने की प्रक्रिया कितनी जटिल होती है, यह हम सब जानते हैं। इस जटिल प्रक्रिया को सरल तरीके से लोगों तक पहुंचाने के कार्य में स्वयं को निपुण बनाने में यह कार्यशाला कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने घर में प्रत्येक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कार्य करते हैं, उसी प्रकार अपने कार्य स्थल पर भी जहां कमी देखें, उसे सही कराएं।
इस कार्यशाला से अधिकारियों व कर्मचारियों की स्किल बढ़ेगी और विधानसभा सचिवालय की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी- विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण
प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि हमें स्वयं को इसलिए निपुण बनाना है ताकि हम विधानसभा में प्रदेश के पौने तीन करोड़ लोगों की बेहतरी के लिए किए जाने वाले निर्णयों में अपनी महत्ती भूमिका निभा सकें। इस कार्यशाला में दो दिन में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा। इससे अधिकारियों व कर्मचारियों की स्किल बढ़ेगी और विधानसभा सचिवालय की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में विधायिका का महत्व है। हरियाणा विधानसभा विधायिका के कार्यों की केंद्र बिन्दु है। इसलिए उस महत्वपूर्ण संस्थान के कर्मचारियों का अपने कार्यों में कुशल होना बेहद आवश्यक है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के लोगों की आशा व आकांक्षाएं विधानसभा के महान सदन से होती हैं। विधायी कार्यों को समुचित ढंग से संपन्न कराने में विधानसभा सचिवालय में कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि जितना हम अपने कार्य में निपुण होंगे, उतना ही विधानसभा के सदस्यों को निपुणता का लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के इस युग में पेपरलेस विधानसभा के कार्य को और मजबूत करने में विधानसभा में कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी/अधिकारी को और मजबूती प्रदान करने में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कारगर साबित होगा।
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance
CM Bhagwant Singh Mann interacts with students at School of Eminence in Adampur; Schools
Punjab’s Industrial Policy 2026 Spurs ₹2,000 Crore Investments in Two Days: Sanjeev Arora*
Harjot Singh Bains Tears Into Sukhpal Khaira for Derogatory Remark Against FM Cheema*
CM launches prepaid taxi service for 26 locations from ISBT Tutikandi
Speaker Punjab Vidhan Sabha and Chief Minister extend warm welcome to the Governor of Punjab at Vidhan Sabha
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*