– कहा ,किसानों के पास जाकर किया जाएगा “जल और मिटटी” का परीक्षण
चंडीगढ़ , 22 जनवरी – हरियाणा के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि मत्स्य पालन करने वाले किसानों की सुविधा को देखते हुए प्रदेश सरकार ने तीन मोबाइल जल परीक्षण प्रयोगशाला शुरू करने का निर्णय लिया है , ये प्रयोगशाला एक वैन ( गाड़ी ) में होगी और किसानों के पास जाकर उनके तालाब के जल और मिटटी का परीक्षण करेगी।
श्री राणा ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर खारा पानी होने के कारण वहां खेती करना मुश्किल है जिससे किसानों के सामने उनकी भूमि से पैदावार लेना असंभव हो गया है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए किसानों को खारा पानी में झींगा मछली के पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे जहां उनकी भूमि का सदुपयोग हो सकेगा वहीं झींगा पालन से उनको अच्छी खासी आमदनी भी हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन के लिए किसानों को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। वर्ष 2024-25 के दौरान राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित स्कीम के अन्तर्गत अकेले अनुसूचित जाति के परिवारों को मत्स्य पालन हेतु 254.29 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। वर्ष 2024-25 के दौरान लगभग 1750 झींगा / मत्स्य किसानों का समूह दुर्घटना बीमा योजना के तहत बीमा भी किया जा चुका है।
मत्स्य मंत्री ने आगे जानकारी दी कि मत्स्य पालन विभाग द्वारा “राष्ट्रीय मात्स्यिकी डिजिटल प्लेटफॉर्म” पोर्टल पर लगभग 5567 मत्स्य / झींगा पालन किसानों का डाटा अपलोड किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि राज्य में वैन में बनाई गई “तीन मोबाइल जल परीक्षण प्रयोगशालाओं” के माध्यम से किसानों के तालाब की मिट्टी और जल का परीक्षण उनके तालाब पर जाकर ही किया जाएगा। इन वैन को खरीदने की स्वीकृति मुख्यमंत्री से प्राप्त चुकी है, शीघ्र ही इनको खरीद कर जल और मिट्टी का परीक्षण करने का काम आरम्भ किया जायेगा।
Continuous comprehensive Evaluation….Himachal Pradesh Celebrates the Power of the Right Question by Training Over 33,500 Teachers
वोकल फार लोकल है देश की मजबूती का आधार-डॉ अरविंद शर्मा
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को मैचिंग ग्रांट देने की घोषणा
Chief Minister inaugurates and lay foundation stones worth Rs. 32 crore
BJP should tell whether it supports State’s RDG plan: CM
भाजपा नेता राजेंद्र राणा में सीएम ऑफिस में सलाहकारों, ओएसडी और रिटायरियों की भर्ती पर उठाए सवाल
BJP leaders in dilemma, failed to clarify stand on RDG: Chief Minister