शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा बड़ी चतुराई से लोगों को ठगने का काम कर रही है। जब 5 साल सत्ता में रहे तो कुछ नहीं किया, अब जब कांग्रेस सरकार है तो लोगों को झूठे सपने दिखा रहे हैं। भाजपा ने काम किया होता तो नगर निगम चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ने की जरूरत नहीं पड़ती।
मुख्यमंत्री ने भाजपा पर यह जुबानी हमला शिमला नगर निगम के विभिन्न वार्डों में चुनाव प्रचार के दौरान बोला। उन्होंने शनिवार को लोअर ढली से चुनाव प्रचार की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने मशोबरा बाजार में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम सत्ता में आए तो सरकार चलाने के लिए भी पैसा नहीं था। पूर्व सरकार 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज और 17 हजार करोड़ की देनदारियां छोड़कर गई है। शुरूआत में हमें भाजपा सरकार के कर्ज का ब्याज चुकाने तक के लिए कर्ज लेना पड़ा। हमने संसाधनों को बढ़ाकर वित्तीय स्थिति मजबूत करने की ओर कदम बढ़ाए हैं। हम जनता को कर्ज से छुटकारा दिलाने के लिए काम कर रहे हैं। हमारी सरकार जनता के प्रति संवेदनशील है। हमें मिलकर वर्तमान चुनौतियों का सामना करना है।
कांग्रेस सरकार ने प्रदेश एटिक को नियमित किया, जिससे 40 हजार परिवारों को लाभ हुआ है। अब सरकार शहर में नियमों को ताक पर रखकर बने घरों को भी नियमित करने की योजना बना रही है। नगर निगम में हमारी सरकार आने वाले दिनों में समग्र विकास करेगी। कांग्रेस सरकार 10 में से 3 गारंटी 4 महीने के कार्यकाल में ही पूरा कर चुकी है। बाकी गारंटी भी चार साल में पूरा कर ली जाएंगी। कांग्रेस की गारंटियों को लेकर भाजपा चिंतित न हो, बल्कि अपनी सरकार के पांच साल और नगर निगम के कार्यकाल का लेखाजोखा जनता की अदालत में पेश करे। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने बागवानों को किलो के हिसाब से सेब खरीदने का निर्णय लेकर बड़ी राहत दी है। तीन मंत्री बनाकर शिमला को अधिमान दिया है। मुख्यमंत्री भी आपका अपना है, मंत्रियों के साथ ही मुझसे भी काम ले सकते हैं। इसलिए नगर निगम चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवारों को जिताकर भेजें। इससे कांग्रेस सरकार को और मजबूती मिलेगी व शिमला शहर में विकास की गति तेज होगी।
मुख्यमंत्री ने लोअर ढली में विशाखा चौहान मोदी, अप्पर ढली में नरेंद्र चौहान, शांति विहार में विनीत शर्मा, भट्टा कुफ्फर में नरेंद्र ठाकुर, सांगटी में कुलदीप ठाकुर, मल्याणा में शांता और विकासनगर में रचना भारद्वाज को वोट देकर जिताने की लोगों से अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम में भी कांग्रेस को बहुमत मिलने पर विकास की गति और तेज होगी। जनता भाजपा के झूठे वादों में न फंसे।
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance
We’ve fulfilled every promise made to people of Punjab & remain committed to fulfilling every assurance in future as well: CM Bhagwant Singh Mann*
Proposed India–US trade deal could cripple Punjab’s farm economy & hurt rural livelihoods: Laljit Singh Bhullar*