पंजाब में एक बार फिर से चक्का जाम होगा। इस बार पीआरटीसी और पनबस यूनियन ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी है। यह हड़ताल एक दिन नहीं बल्कि तीन दिन तक चलेगी। इस वजह से बसों के पहिए पूरी तरह से थम जाएंगे।
पंजाब में बसों के पहिए फिर से थम जाएंगे। इससे लोगों का खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अगर जो कोई भी छह जनवरी (सोमवार) से अगले तीन दिन तक बसों से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं वो अपनी योजना को स्थगित कर दें। क्योंकि पीआरटीसी और पनबस यूनियन ने छह जनवरी से चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। इससे पहले 30 दिसंबर को भी पंजाब में वाहनों की आवाजाही थम गई थी। पंजाब बंद के चलते सरकारी, निजी और तमाम तरह की यातायात सेवा प्रभावित हुई थी। ऐसी स्थिति एकबार फिर से बन सकती है।
लंबे समय से सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए संघर्ष कर रहे पीआरटीसी और पनबस यूनियन ने आप सरकार से आर-पार की लड़ाई करने का मन बना लिया है। यूनियन नेता जोध सिंह ने कहा कि मुलाजिमों ने पहले रोडवेज डिपो पर हड़ताल करने का फैसला किया था, लेकिन राज्य स्तरीय यूनियन के आदेश पर अब 6 जनवरी से तीन दिन चक्का जाम करेंगे।
मंत्रियों को दिया जा चुका है ज्ञापन
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय की सरकार से वह अपनी मांगों को मनवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर वापिस भेज दिया जाता है। इस बार पूरे सूबे में ही सरकारी बस सेवा 3 दिन के लिए बंद रखी जाएगी। इस संघर्ष के लिए वह पिछले महीने से ही राज्य भर के मंत्रियों को ज्ञापन दे चुके हैं
CM Bhagwant Singh Mann’s efforts to attract investment bear fruit; South Korea steps forward to provide technological support to Punjab’s agriculture sector*
Guru Ravidas Ji’s message is as relevant today as it was 600 years back – Sukhbir Singh Badal.
मंत्री अरोड़ा ने नगर निगम आयुक्तों, शहरी विकास के ए.डी.सी. तथा सुधार ट्रस्टों के ई.ओ. के साथ की बैठक, स्थानीय निकायों के सभी कार्यों की ली समीक्षा*
मान सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, गन्ने पर 68.50 रुपए प्रति क्विंटल सब्सिडी को मंजूरी*
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत की
डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी द्वारा हल्का गढ़शंकर के विभिन्न गांवों की लिंक सड़कों का उद्घाटन
CM orders launch of 4th phase of BPL identification survey from 1st February