2174 करोड़ रुपए की लागत वाले 15 बड़े नहरी जल परियोजनाएं प्रगति पर
चंडीगढ़, 1 फरवरी
मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश के गांवों को स्वच्छ और आवश्यक पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने बताया कि पानी की गुणवत्ता और उसकी कमी की समस्या को दूर करने के लिए विभाग द्वारा 2174 करोड़ रुपए की लागत से 15 बड़ी नहरी जल परियोजनाएं चलाई जा रही हैं, जिन पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि मार्च महीने से ये परियोजनाएं चरणबद्ध तरीके से पूरी होनी शुरू हो जाएंगी और वर्ष के अंत तक सभी परियोजनाएं पूरी कर ली जाएंगी।
श्री मुंडिया ने आगे बताया कि इस परियोजना के पूर्ण होने से 1706 गांवों को कवर किया जाएगा, जिससे लगभग 25 लाख की आबादी और 4 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए वे क्षेत्र चुने गए हैं जहां पेयजल की गुणवत्ता खराब है।
जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ने कहा कि जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग प्रदेशवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल और बेहतरीन स्वच्छता सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री की ओर से 30,000 से अधिक परिवारों को 377 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि वितरित करने की प्रक्रिया शुरू
AS CM ANNOUNCES TO INCREASE SUGARCANE PRICE AT HRS 416 PER QUINTAL, PUNJAB CONTINUES TO LEAD THE COUNTRY BY GIVING HIGEST SUGARCANE PRICE
लालजीत सिंह भुल्लर ने 6 नव-पदोन्नत ए.आई.जी./सुपरिंटेंडेंट सेंट्रल जेल अधिकारियों के कंधों पर लगाए स्टार
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 5 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में ए.एस.आई. गिरफ्तार
भाजपा हर तरह से संविधान को कमजोर कर रही है: वड़िंग
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज