भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है – मोहनलाल बडौली
संकल्प पत्र में किए सभी वादों के लिए सरकार प्रतिबद्ध –बडौली
27 जनवरी 2025 – हरियाणा में नायब सिंह सैनी की सरकार ने 100 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इन 100 दिनों में नायब सरकार ने कई नायाब काम किए है। ये कहना है भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली का, उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी सरकार ने 100 दिन में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए है। भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है और इन 100 दिनों में भाजपा ने जनहित में कई निर्णय लिए है। नायब सरकार के फैसलों पर जानकारी देते हुए बडौली ने कहा कि सरकार ने अपने वादे के अनुसार सबसे पहले 24 हज़ार बच्चों को रोज़गार दिया, अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा देने का निर्णय लिया, गरीब परिवारों को प्लाट वितरित किए गए, किसानों को 24 फसलों पर एमएसपी देने वाला पहला राज्य हरियाणा बना है। बडौली ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ने प्रदेश हित और जनहित के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया था, उसी के मद्देनज़र नायब सरकार संकल्प पत्र के सभी वादों को पूरा कर रही है और अपने वादों पर खरा उतरते हुए भाजपा सरकार ने पहले 100 दिनों में ही प्रदेश के विकास के लिए कई एतिहासिक निर्णय लिए है।
Continuous comprehensive Evaluation….Himachal Pradesh Celebrates the Power of the Right Question by Training Over 33,500 Teachers
वोकल फार लोकल है देश की मजबूती का आधार-डॉ अरविंद शर्मा
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को मैचिंग ग्रांट देने की घोषणा
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance