चंडीगढ़, 7 जनवरी 2025 –
पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत वसीका नवीस राज कुमार उर्फ गिन्नी को तहसीलदार गिद्दड़बाहा के नाम पर 11,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी की गिरफ्तारी गुरदीप सिंह निवासी सराभा नगर मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क करते हुए आरोप लगाया कि उसने अपनी पत्नी के नाम पर गांव हुसनर में ज़मीन खरीदी थी और रजिस्ट्री करवाने के लिए वह गिद्दड़बाहा स्थित जॉइंट सब रजिस्ट्रार के दफ्तर गया था। वहां वसीका नवीस राज कुमार ने रजिस्ट्री लिखी और तहसीलदार दफ्तर में रजिस्ट्री जमा कराने के बाद आरोपी ने 11,000 रुपए रिश्वत की मांग की गई।
शिकायतकर्ता ने उक्त वसीका नवीस से रिश्वत देने बारे में फोन पर बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली, जिसे सबूत के रूप में विजीलेंस ब्यूरो को सौंप दिया। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और वसीका नवीस राज कुमार को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 11,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लियाऔर रजिस्ट्री
आरोपी के दफ्तर की दराज से बरामद की गई।
इस संबंध में वसीका नवीस के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा थाना में भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।
CM Bhagwant Singh Mann’s efforts to attract investment bear fruit; South Korea steps forward to provide technological support to Punjab’s agriculture sector*
Guru Ravidas Ji’s message is as relevant today as it was 600 years back – Sukhbir Singh Badal.
मंत्री अरोड़ा ने नगर निगम आयुक्तों, शहरी विकास के ए.डी.सी. तथा सुधार ट्रस्टों के ई.ओ. के साथ की बैठक, स्थानीय निकायों के सभी कार्यों की ली समीक्षा*
मान सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, गन्ने पर 68.50 रुपए प्रति क्विंटल सब्सिडी को मंजूरी*
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत की
डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी द्वारा हल्का गढ़शंकर के विभिन्न गांवों की लिंक सड़कों का उद्घाटन
CM orders launch of 4th phase of BPL identification survey from 1st February