हमीरपुर स्ट्रीट वेंडर्स यूनियन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर उनका समावेशी विकास सुनिश्चित कर रही है। सरकार समाज के वंचित और हाशिए पर खड़े वर्गों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि अन्यायपूर्ण तरीके से किसी भी व्यक्ति की आजीविका नहीं जानी चाहिए तथा प्रदेश सरकार जरूरतमंद लोगों को राहत, सहायता और अवसर प्रदान करने का क्रम जारी रखेगी।
मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में हमीरपुर स्ट्रीट वेंडर्स यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल से संवाद करते हुए यह बात कही। प्रतिनिधिमंडल ने अपने लंबे समय से चले आ रहे मामलों के समाधान में सहयोग और हस्तक्षेप के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उनके खोखे पहले मनमाने ढंग से तोड़ दिए गए थे, जिससे वे आजीविका और आश्रय के स्रोत से वंचित हो गए। बार-बार आग्रह के बावजूद, उनके पक्ष में कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इन परिवारों को न्याय और आजीविका के साधन उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक उनके पुनर्वास की दिशा में कार्य किया, जिससे उनकी आजीविका की समस्या का समाधान हुआ है।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के सतत प्रयासों के फलस्वरूप राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के वंचित वर्गों तक पहंुच रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।
इस अवसर पर एपीएमसी हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश आनंद, मनोज शर्मा, राकेश वर्मा, सुनील कुमार, हर्ष कालिया, नीलम शर्मा और स्ट्रीट वेंडर्स यूनियन के प्रतिनिधि मौजूद थे।
Chief Minister inaugurates and lay foundation stones worth Rs. 32 crore
BJP should tell whether it supports State’s RDG plan: CM
भाजपा नेता राजेंद्र राणा में सीएम ऑफिस में सलाहकारों, ओएसडी और रिटायरियों की भर्ती पर उठाए सवाल
BJP leaders in dilemma, failed to clarify stand on RDG: Chief Minister
CM directs retention of Lien to protect promotion avenues of CBSE Teachers
State Interest is Supreme; Congress Cannot Shift Its Financial Mismanagement Burden onto the Centre” — Dr. Rajeev Bindal