शिमला. खेलों को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल के लिए यह बहुत ही अच्छा मौका है जब केंद्रीय खेल मंत्री हिमाचल के सांसद अनुराग ठाकुर हैं। अनुराग ठाकुर की खेलों के प्रति रुचि भी है। वह बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं और धर्मशाला का विश्व प्रसिद्ध क्रिकेट स्टेडियम भी अनुराग की देन है। जिससे केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के होते हुए हिमाचल खेलों के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर सकता है। लेकिन इसके लिए प्रदेश के खेल मंत्री और खेल विभाग के अधिकारियों को हिमाचल में खेल ढांचा विकसिक करने का खाका तैयार कर दिल्ली में खेल मंत्रालय के समक्ष रखना होगा, तभी खेलों को विकास हो सकता है। अनुराग ठाकुर के खेल मंत्री बनने के बाद प्रदेश के खेल मंत्री राकेश पठानिया ने दिल्ली में मुलाकात की है। पठानिया ने अनुराग ठाकुर से प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए आधारभूत ढांचे को विकसित करने बारे विस्तार से चर्चा की। जिससे प्रदेश के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिले। अब देखना है कि खेल विभाग प्रदेश में खेल ढांचे को विकसित करने के लिए कितना प्रयास करता है।
सुनील शर्मा बिट्टू : सत्ता की कुर्सी से विधानसभा पहुंचने की रणनीति
मुख्यमंत्री ने स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर कांऊसिल की वेबसाइट का शुभारम्भ किया
HP SET EXAM 2026 apply, through “Online” mode only
डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी द्वारा हल्का गढ़शंकर के विभिन्न गांवों की लिंक सड़कों का उद्घाटन
Chief Minister today conducted a comprehensive review of the Chief Minister Sahara Scheme and the Himcare Scheme here.
अमृतसर में 20 किलोग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य संचालक समेत चार आरोपी गिरफ्तार
STATE ELIGIBILITY TEST-2026