– मौके पर लोगों की सुनी समस्याएं, जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया
चंडीगढ़, 29 जनवरी – हरियाणा के कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने आज जिला यमुनानगर की रादौर विधानसभा के गांवों का धन्यवादी दौरा किया। उन्होंने हलके की जनता का आभार व्यक्त किया। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचने पर गांवों के लोगों ने उनका पुष्पगुच्छ और फूल – मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि जिस विश्वास व उम्मीद के साथ हलके की जनता ने उन्हें प्यार व मान-सम्मान देकर अपना जनप्रतिनिधि चुना है उसका वे दिल से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि वे हलके की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनका ध्यान जनता की समस्याओं के समाधान एवं हलके में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाने पर रहेगा। श्री राणा ने कहा कि यह मेरी जीत नहीं बल्कि हलके की जनता की जीत है। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी सरपंच अगर अपने विधायक, सांसद व मंत्रियों से जितना ज्यादा सम्पर्क बनाकर रखेंगे, उतने ही विकास के कार्य गांवों में समय पर हो सकेंगे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के नेतृत्व में सभी वर्गों को साथ लेकर हरियाणा को और आगे ले जाने का कार्य किया जाएगा। प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है।
इस मौके पर विभिन्न गांवों के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
Continuous comprehensive Evaluation….Himachal Pradesh Celebrates the Power of the Right Question by Training Over 33,500 Teachers
वोकल फार लोकल है देश की मजबूती का आधार-डॉ अरविंद शर्मा
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को मैचिंग ग्रांट देने की घोषणा
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance