सब हेड – जिस देश में 19 करोड़ लोग भूखे सोते हों, तब सांसदों व अधिकारियों को इतनी पेंशन व सुविधाएं नहीं मिलनी चाहिए
पालमपुर : शान्ता कुमार ने कहा मैं लगभग 33 वर्ष विधायक व सांसद रहा। इतनी सुविधाएं और वेतन मिलता है कि आज सब प्रकार से सम्पन्न हूं। पेंशन इतनी मिलती है कि मुझे बहुत अधिक लगती है। सच कहता हूं जिस देश में 19 करोड़ लोग रात को भूखे पेट सोने पर विवश हैं, उस देश के नेताओं और अधिकारियों को इतनी सुविधाएं, वेतन और पेंशन नहीं मिलनी चाहिए। इसीलिए मैं बहुत सा धन गरीब और समाज सेवा में लगा देता हूं। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने कहा है कि राज कुन्द्रा को लेकर पुलिस छानबीन के लिए उनके घर पहुंची, तो उनकी धर्मपत्नी शिल्पा शेट्टी ने सबके सामने अपने पति को कहा, हमारे पास सब कुछ है, फिर यह सब करने की क्या जरूरत थी। परिवार का नाम खराब हुआ। मेरे हाथ से कई प्रोजेक्ट चले गये।
उन्होंने कहा कि यदि शिल्पा शेट्टी को सचमुच अपने पति के कारनामों का कोई पता नहीं था, तो इन शब्दों में व्यक्त उसकी व्यथा एक भारतीय नारी की आवाज़ है। भारतीय नारी मूलरूप से ममता व ईमानदारी की प्रतिमूर्ति है। यदि उसे सब पता था, तो अब शायद अकल आई होगी।
शान्ता कुमार ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि अधिकतर भ्रष्टाचार बड़े सम्पन्न लोग, अधिकारी और नेता ही करते है। गरीब सब कुछ सहता है परन्तु भगवान और सरकार दोंनो से डरता है। तथाकथित बड़े लोग न भगवान से डरते है और न सरकार से डरते है। देश में भ्रष्टाचार भयंकर रूप धारण कर चुका है। बहुत कम लोग पकड़े जाते है और उन में भी बहुत कम लोगों को सजा होती है।
उन्होंने कहा कि शिल्पा शेट्टी के यह शब्द कितने महत्वपूर्ण है कि हमारे पास सब कुछ है, फिर यह सब कुछ क्यों किया। देश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार करने वालों के पास भी सब कुछ होता है। अब धन का लालच नहीं, धन का पागलपन सवार है कुछ लोगों पर । इस तरह पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी बात जनता के समक्ष रखी है और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है।
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance
CM Bhagwant Singh Mann interacts with students at School of Eminence in Adampur; Schools
Punjab’s Industrial Policy 2026 Spurs ₹2,000 Crore Investments in Two Days: Sanjeev Arora*
CM launches prepaid taxi service for 26 locations from ISBT Tutikandi
Speaker Punjab Vidhan Sabha and Chief Minister extend warm welcome to the Governor of Punjab at Vidhan Sabha
The President of India has accepted the resignation of Dr. C.V. Ananda Bose, Governor of West Bengal.
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*