शिमला. राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में आयोजित समारोह में हिमाचल प्रदेश के 28वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्य सचिव अनिल खाची ने नियुक्ति वारंट पढ़ा। राज्यपाल के सचिव प्रियातु मंडल ने प्रभार प्रमाण-पत्र पर राज्यपाल के हस्ताक्षर प्राप्त किए।
राज्यपाल ने कहा कि वह प्रदेश सरकार की विकास की पहल को आगे लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह संविधान का उच्च पद है और वह प्रदेश सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के समृद्ध पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हम मिलकर कार्य करेंगे। आर्लेकर ने कहा कि गोवा लिबरेशन मूवमेंट में हिमाचल प्रदेश के कई लोगों ने अपना योगदान दिया जिनमें राम सिंह एक थे। वह उनके परिजनों से मिलने का प्रयास करेंगे।
विद्युत उत्पादन से राष्ट्र का सशक्तिकरण
वर्ल्ड बैंक द्वारा भेजे गए पैसे कंपनी को क्यों नहीं मिले, कहां गए : जयराम ठाकुर
ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने शिक्षा में भेदभाव को किया दूर : सुनील शर्मा बिट्टू
“कांग्रेस सरकार के 3 साल: व्यवस्था पतन, कर्ज और जनहित की अनदेखी के तीन वर्ष” – डॉ. राजीव बिंदल
मुख्यमंत्री की ओर से 30,000 से अधिक परिवारों को 377 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि वितरित करने की प्रक्रिया शुरू
वोकल फार लोकल है देश की मजबूती का आधार-डॉ अरविंद शर्मा