शिमला. मंडी संसदीय क्षेत्र की पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से संपर्क करते हुए कहा कि मंडी से ही चुनाव लड़ने पर मंथन चल रहा है। कांग्रेस हाईकमान के साथ विचार विमर्श करने के बाद ही अंतिम निर्णय होगा। प्रतिभा ने जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर दुख की घड़ी में सभी ने परिवार का साथ दिया है। जिसके लिए हम सभी के आभारी है। उन्होंने जनता से कहा कि वह यह न समझें कि वह अब अकेले पड़ गए हैं। जब भी जरुरत पड़े, हमसे संपर्क करें, हम हमेशा आपके साथ खड़े होंगे और मदद करते रहेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद अब प्रतिभा सिंह का सक्रिय राजनीति में कदम रखने की आवाज बुलंद हो रही है। कांग्रेस के नेता और समर्थक प्रतिभा सिंह को मंडी संसदीय क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशी बनाने की मांग करने लगे हैं। यह तो तय लग रहा है कि प्रतिभा सिंह चुनावी मैदान में उतरेंगी, लेकिन मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ अर्की विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ने की चर्चा है। अर्की की सीट वीरभद्र सिंह के निधन के बाद रिक्त हुई है, जहां उपचुनाव होने हैं। प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से दो बार सांसद भी रहीं हैं, इस कारण संभावना यही है कि वह लोकसभा का चुनाव लड़कर दिल्ली की राजनीति में दस्तक दें। प्रदेश की राजनीति में उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह विधायक के तौर पर सक्रिय हैं। अगर कांग्रेस हाईकमान प्रतिभा सिंह को मंडी से लोकसभा का प्रत्याशी बनाती है तो यह सीधे तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष चुनौती होगी। मुख्यमंत्री भी मंडी जिले से हैं। प्रतिभा सिंह ने 2013 में लोकसभा के उपचुनाव में जयराम ठाकुर को पराजित किया था। जिससे तय है कि मंडी से प्रतिभा सिंह के उम्मीदवार होने के दशा में चुनावी मुकाबड़ा बहुत ही कड़ा होगा।
प्रदेश में होने वाले मंडी लोकसभा के उपचुनाव और तीन विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई के लिए कांग्रेस नेताओं के बीच मंथन चल रहा है। चारों चुनाव जीतने के लिए पार्टी नेता मजबूत प्रत्याशियों की तलाश करने सहित जीतने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। अभी हॉल ही में विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री आशा कुमारी और गंगूराम मुसाफिर ने मंडी क्षेत्र का दौरा किया और नेताओं के साथ-साथ कार्यकताओं से फीडबैक लिया। सीनियर नेताओं के समक्ष मंडी जिले के नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा सिंह को ही मंडी से पार्टी प्रत्याशी बनाने की मांग की है। अब यह नेता मंडी से मिले नेताओं और कार्यकर्ताओं के फीडबैक को हाईकमान के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। देखना होगा कि अब हाईकमान क्या निर्णय लेता है।
वहीं विक्रमादित्य सिंह कहते हैं कि मंडी और अर्की दोनों से चुनाव लड़ने के ऑप्शन खुले हैं। कहां से चुनाव लड़ना है, अभी इस बारे में निर्णय नहीं लिया है। अभी पार्टी नेताओं और जनता की बात पर ध्यान देकर मंथन कर रहे हैं। हाईकमान जो निर्णय लेगा, वही मान्य होगा। हालांकि विक्रमादित्य ने मंडी से चुनाव लड़ने के बारे में मीडिया से कहा कि कोई क्षेत्र किसी का गढ़ नहीं होता है।
मंडी संसदीय क्षेत्र से दिवंगत वीरभद्र सिंह भी कई बार सांसद रहे हैं और प्रतिभा सिंह भी दो बार सांसद रहीं हैं। जिससे तय है कि प्रतिभा सिंह का मंडी संसदीय क्षेत्र में मजबूत जनाधार है। वहीं वर्तमान में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी जिले से ही हैं। जिससे लोकसभा के उपचुनाव को जीतना भाजपा के साथ मुख्यमंत्री के लिए भी बड़ी चुनौती है। अब देखना है कि कांग्रेस हाईकमान प्रतिभा सिंह के बारे में क्या निर्णय लेती है और भाजपा किसे प्रत्याशी बनाती है।
मुख्यमंत्री की ओर से 30,000 से अधिक परिवारों को 377 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि वितरित करने की प्रक्रिया शुरू
AS CM ANNOUNCES TO INCREASE SUGARCANE PRICE AT HRS 416 PER QUINTAL, PUNJAB CONTINUES TO LEAD THE COUNTRY BY GIVING HIGEST SUGARCANE PRICE
चुनाव टालने के बहाने बंद करे प्रदेश सरकार: रणधीर शर्मा
भाजपा हर तरह से संविधान को कमजोर कर रही है: वड़िंग
शिमला रोपवे प्रोजेक्ट में करोड़ों का घोटाला छिपाने में जुटी कांग्रेस सरकार — भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज
यौन उत्पीड़ने के आरोपों से घिरे भाजपा विधायक के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने दिया धरना
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज