— पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध।
— गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में था, जो सरहद पार से नशे की आपूर्ति के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे: डीजीपी गौरव यादव।
— नशे के सप्लायरों, डीलरों और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए प्रयास जारी: एसएसपी अभिमन्यु राणा।
चंडीगढ़/तरनतारन, 15 जनवरी:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए, तरनतारन पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित नशा तस्करी कार्टेल का पर्दाफाश करते हुए 5 किलो हेरोइन समेत गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रश्पाल सिंह के रूप में हुई है, जो तरनतारन के गांव भाई लद्धू का निवासी है। हेरोइन बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उसका मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि उक्त आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्करों के सीधे संपर्क में था और सरहद पार से मादक पदार्थों की खेप प्राप्त कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि जांच में पता चला है कि पाकिस्तान आधारित तस्कर सरहद पार से मादक पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे।
डीजीपी ने बताया कि इस मामले में और संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी की संभावना है।
ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) तरनतारन अभिमन्यु राणा ने बताया कि विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसपी (डी) अजय राज सिंह, डीएसपी (डी) राजिंदर मिन्हास और डीएसपी सरबजीत सिंह बाजवा की निगरानी में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऑपरेशन चलाया और गांव भाई लद्धू के क्षेत्र से 5 किलो हेरोइन के साथ रश्पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी ने कहा कि सप्लायरों, डीलरों और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के साथ-साथ गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा अब तक खरीदे गए नशे की कुल मात्रा का पता लगाने के लिए प्रयास जारी हैं।
इस संबंध में थाना सदर पट्टी, तरनतारन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत एफआईआर नंबर 06, दिनांक 15 जनवरी 2025 को दर्ज की गई है।
Bhagwant Mann Govt finalises year-long roadmap for 650th Parkash Purb of Sri Guru Ravidass Ji: Harpal Singh Cheema*
SRI ANANDPUR SAHIB READIES FOR HOLLA MOHALLA; HARJOT BAINS ORDERS COMPREHENSIVE ARRANGEMENTS*
CM Bhagwant Singh Mann urges Punjabis not to fall for misinformation on Mukh Mantri Sehat Yojna*
Punjab Govt duty bound to carve egalitarian society as preached by Sri Guru Ravidass Maharaj ji: CM Bhagwant Singh Mann*
Guru Ravidas Ji’s message is as relevant today as it was 600 years back – Sukhbir Singh Badal.
Chief Minister inaugurates and lay foundation stones worth Rs. 32 crore
BJP should tell whether it supports State’s RDG plan: CM
भाजपा नेता राजेंद्र राणा में सीएम ऑफिस में सलाहकारों, ओएसडी और रिटायरियों की भर्ती पर उठाए सवाल
BJP leaders in dilemma, failed to clarify stand on RDG: Chief Minister