मृतकों की पहचान 24 वर्षीय शिवम निवासी मोता सिंह नगर और 22 वर्षीय विनय तिवारी निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। गोली चलने की घटना शहीद उधम सिंह नगर स्थित मंदिर के नजदीक हुई है।
जालंधर में लंबा पिंड के अधीन आते क्षेत्र शहीद उधम सिंह नगर में मामूली विवाद में गोलियां मारकर दो दोस्तों की हत्या कर दी गई है। घटना शनिवार सुबह घटी। शुक्रवार देर रात दोस्तों ने इकट्ठे होकर पहले पार्टी की जहां उन्होंने शराब पी। दिन चढ़ते ही उनकी आपस में बहस हो
दोस्तों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे पर गोलियां चला दी। इस घटना में दो युवकों की गोली लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय शिवम निवासी मोता सिंह नगर और 22 वर्षीय विनय तिवारी निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। गोली चलने की घटना शहीद उधम सिंह नगर स्थित मंदिर के नजदीक हुई है। फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार 7 से 8 फायर हुए है, लेकिन इस बात की पुष्टि अभी किसी अधिकारी ने नहीं की है। एसीपी नार्थ ऋषभ भोला मौके पर पहुंच गए है और मामले की जांच में जुट गए है। आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
वर्ल्ड बैंक द्वारा भेजे गए पैसे कंपनी को क्यों नहीं मिले, कहां गए : जयराम ठाकुर
ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
वोकल फार लोकल है देश की मजबूती का आधार-डॉ अरविंद शर्मा
“कांग्रेस सरकार के 3 साल: व्यवस्था पतन, कर्ज और जनहित की अनदेखी के तीन वर्ष” – डॉ. राजीव बिंदल
मुख्यमंत्री की ओर से 30,000 से अधिक परिवारों को 377 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि वितरित करने की प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री ने शिक्षा में भेदभाव को किया दूर : सुनील शर्मा बिट्टू