आज गरीब के बच्चे का सिर ऊंचा हुआ, बिना पर्ची-बिना खर्ची के मूल मंत्र से प्रदेश में बदला माहौल- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गन्नौर में गुप्ति धाम पहुंचकर गुप्ति सागर महाराज से लिया आशीर्वाद
विपक्ष के झूठे प्रचार को प्रदेश के मतदाताओं ने दिया करारा जवाब
प्रदेश में जल्द एक लाख लोगों को प्लॉट देगी हरियाणा सरकार – मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 13 जनवरी –हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्ष द्वारा झूठ की राजनीति करते हुए वोटों के बदले नौकरी देने का प्रचार किया गया, लेकिन प्रदेश की जनता ने नौकरियां बेचने वालों को आईना दिखाते हुए कमल खिलाने का काम किया। आज प्रदेश में गरीब का बच्चा अपनी मेहनत के बूते पर सफल हो रहा है, क्योंकि भाजपा के बिना पर्ची-बिना खर्ची के मूल मंत्र से माहौल बदला है।
मुख्यमंत्री सोमवार को जिला सोनीपत के गन्नौर स्तिथ गुप्तिधाम परिसर में राष्ट्रसंत, महायोगी, उपाध्यायश्री डॉ गुप्तिसागर गुरुदेव द्वारा आयोजित अभिनन्दन सम्मान समारोह में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने जैन समाज के सन्तों का आशीर्वाद लिया और आमजन को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। उन्होंने गुप्ति धाम के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुप्ति सागर जी महाराज के आशीर्वाद से और जनता के सहयोग से हरियाणा में नॉनस्टॉप तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले 10 वर्षों में हरियाणा सरकार ने प्रदेश का लगातार विकास किया है। राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कदम उठा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को आगे बढ़ाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने शपथ ग्रहण से पहले 24,000 युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरी देने का काम किया। आज गरीब परिवार का बच्चा भी हरियाणा सरकार में बड़े पदों पर नौकरी लग रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही हमने लोगों के कल्याण के लिए कई निर्णय लिए। किडनी रोगियों के लिए डायलिसिस की मुफ्त सुविधा शुरू की। इसके अलावा, लंबे समय से पंचायत भूमि पर मकान बनाकर रहने वाले लोगों को कलेक्टर रेट लेकर जमीन का मालिकाना हक देने के लिए विधानसभा में बिल पास किया। उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में हरियाणा में मजबूती से विकास कार्य हुए हैं। वर्तमान सरकार गरीब हित मे काम कर रही है।
जनता ने झूठ की राजनीति को झुठला कर खिलाया कमल
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले जिस अव्यवस्था का माहौल प्रदेश में था, विपक्ष के नेता उसी प्रकार का माहौल इस बार भी कायम करना चाहते थे। लेकिन हरियाणा की जनता ने झूठ की राजनीति करने वाली इस सोच को हराकर करारा जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर हमें जन सेवा का मौका दिया है।
प्रदेश में जल्द एक लाख लोगों को प्लॉट देगी हरियाणा सरकार
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हर सिर पर छत मुहैया करवाने के अपने वायदे के अनुसार प्रदेश में जल्द ही एक लाख गरीब लोगों को प्लॉट प्रदान किए जाएंगे, इसके लिए सरकार ने पूरी योजना तैयार करी ली है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा 100-100 वर्ग गज के प्लाट देने की केवल घोषणाएं की गई, लेकिन गरीबों को न तो कोई कागज दिए गए, न ही प्लॉट का कब्जा दिया गया। उन लोगों की पीड़ा को समझते हुए वर्तमान राज्य सरकार ने लोगों को प्लॉटों की रजिस्ट्री और कब्जा देने का काम किया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की राह पर अग्रसर – राष्ट्रसंत डॉ गुप्तिसागर
इस मौके पर राष्ट्रसंत डॉ गुप्तिसागर जी गुरुदेव ने कहा कि आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरा हरियाणा विकास की राह पर अग्रसर है। उनकी सकारात्मक सोच व अच्छी नीतियों के चलते हरियाणा प्रदेश और ज्यादा उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होगा, ऐसा मेरा आशीर्वाद और विश्वास है।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि साधु संतों का आशीर्वाद हमेशा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि संतों का संग हमेशा अच्छे और बुरे में भेद करता है, जिससे हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान, खरखोदा से विधायक पवन खरखोदा, सोनीपत से विधायक निखिल मदान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance
We’ve fulfilled every promise made to people of Punjab & remain committed to fulfilling every assurance in future as well: CM Bhagwant Singh Mann*
Proposed India–US trade deal could cripple Punjab’s farm economy & hurt rural livelihoods: Laljit Singh Bhullar*