कहा, भाजपा कर्मवीरों की पार्टी, जबकि कॉंग्रेस परिवार वाद की
शिमला – भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कहा हिमाचल विधानसभा में भी कांग्रेस अपने केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति का अनुसरण कर रहा है। हंगामा काटो और चर्चा छोड़ भाग की उनकी रणनीति को जनता भलीभांति समझ रही है। हिमाचल कांग्रेस वैसे भी नेतृत्व के संकट से जूझ रही है। सदन में उनका व्यवहार इस कमी की स्पष्ट तस्वीर पेश कर रहा है। इसी कारण कांग्रेस जिम्मेदारा विपक्ष का दायित्व निभाना में नाकाम साबित हो रही है।
विनोद ने कहा कि कांग्रेस की बौखलाहट का असल कारण प्रदेश का विकास है। जयराम सरकार ने साढ़े तीन साल में कोरोना महामारी के बावजूद विकास को थमने नहीं दिया। जिससे लोगों का सरकार पर विश्वास मजबूत हो रहा है। कांग्रेस इसी विश्वसनीयता से घबराई हुई है। नेतृत्व और मुद्दों के अभाव में प्रदेश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस भाजपा सरकार पर अनर्गल आरोपबाजी पर उतर आई है। जिस कांग्रेस ने प्रदेश के विकास को क्षेत्रवाद में बांधा आज वह जयराम सरकार को आरोप लगा रही है। प्रदेश की जनता भूली नहीं है कि कांग्रेस राज में कैसे चिटों पर भर्तियां होती थीं। बैकडोर नियुक्तियां भी कांग्रेस राज का काला इतिहास रहा है।
उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने रोजगार के लिए स्पष्ट नीति अपनाते हुए हर वर्ग और हर क्षेत्र के युवाओं को रोजगार दिया है। भाजपा में बोलने की आजादी से ही लोकतंत्र को मजबूत हुआ है। भाजपा विधायक हों या आम नेता अपनी बात रखने की पूरी आजादी है। जबकि कांग्रेस ने परिवारवाद के आगे आम नेता या कार्यकर्ता को कभी तवज्जो नहीं दी। भाजपा कर्मवीरों की पार्टी है, जबकि कांग्रेस परिवारवाद की।
Chief Minister inaugurates and lay foundation stones worth Rs. 32 crore
BJP should tell whether it supports State’s RDG plan: CM
भाजपा नेता राजेंद्र राणा में सीएम ऑफिस में सलाहकारों, ओएसडी और रिटायरियों की भर्ती पर उठाए सवाल
BJP leaders in dilemma, failed to clarify stand on RDG: Chief Minister
CM directs retention of Lien to protect promotion avenues of CBSE Teachers
State Interest is Supreme; Congress Cannot Shift Its Financial Mismanagement Burden onto the Centre” — Dr. Rajeev Bindal