राज्य सरकार जिलों के डॉ. अंबेडकर भवनों को जनता की सुविधा के लिए जिम और पुस्तकालय के रूप में इस्तेमाल करेगी
चंडीगढ़, 10 जनवरी
सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में विभाग द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं और विभिन्न कार्यों की समीक्षा करने के लिए अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की।
मंत्री ने विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक शेखर और निदेशक श्री संदीप हंस के साथ सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग के कार्यों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों ने मंत्री को जनकल्याण योजनाओं के तहत की जा रही कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आशीर्वाद योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री अभ्युदय योजना, हॉस्टल से संबंधित योजनाओं और डॉ. अंबेडकर भवनों की इमारतों के संबंध में भी विचार-विमर्श किया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलों में बने डॉ. अंबेडकर भवनों को जनता की सुविधा के लिए जिम और पुस्तकालय के रूप में इस्तेमाल किया जाए, ताकि लोग इन भवनों का भरपूर लाभ उठा सकें।
मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य की अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और अल्पसंख्यकों का सामाजिक और आर्थिक स्तर ऊपर उठाने के लिए स्व-रोजगार योजनाओं के तहत कम ब्याज दरों पर सीधी ऋण योजना, एनबीसी योजना और एनएमडी कल्याण योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। राज्य का कोई भी नागरिक इन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहे।
बैठक में सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग के निदेशक-कम-संयुक्त सचिव श्री राज बहादुर सिंह, उप निदेशक श्री रविंदरपाल सिंह संधू और अन्य अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
CM Bhagwant Singh Mann’s efforts to attract investment bear fruit; South Korea steps forward to provide technological support to Punjab’s agriculture sector*
Guru Ravidas Ji’s message is as relevant today as it was 600 years back – Sukhbir Singh Badal.
मंत्री अरोड़ा ने नगर निगम आयुक्तों, शहरी विकास के ए.डी.सी. तथा सुधार ट्रस्टों के ई.ओ. के साथ की बैठक, स्थानीय निकायों के सभी कार्यों की ली समीक्षा*
मान सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, गन्ने पर 68.50 रुपए प्रति क्विंटल सब्सिडी को मंजूरी*
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत की
डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी द्वारा हल्का गढ़शंकर के विभिन्न गांवों की लिंक सड़कों का उद्घाटन
CM orders launch of 4th phase of BPL identification survey from 1st February